{"_id":"5a395b604f1c1b6e468bb925","slug":"31513708384-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया नशे से बचने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया नशे से बचने का संदेश
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली के जरिए विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
गुरुद्वारा सच्चा सौदा अकाल अकादमी स्कूल असंध की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के मेंबर जत्थेदार भूपेंद्र सिंह असंध ने किया। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जोकि न केवल मानव शरीर को, बल्कि समाज को भी खोखला करती है। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग नशे के चंगुल में फंसकर भविष्य अंधकारमय बना रहा है। इसलिए हमें बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान ने हमेशा नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। नशे के अलावा अन्य कुरीतियों पर नकेल कसना ही गुरु साहिबान के प्रति सच्ची श्रद्धा है। अकाल अकादमी स्कूल प्रिंसिपल राजविंदर कौर ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए हम नशा को जड़ से मिटा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपनी लड़कियों को उच्च शिक्षा दें, ताकि वे समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभाकर परिवार का नाम रोशन कर सकें। बच्चों ने मलिकपुर, सच्चा सौदा, दनौली और नटकी समेत करीब 10 गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया। रैली में शामिल 100 बच्चों को बाबा सुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, अमनदीप कौर, मनरीत कौर, कमलजीत कौर, लखबीर सिंह, साहिब सिंह, अजैब सिंह और अंग्रेज सिंह ने प्रोत्साहित भी किया।