फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बच्चों को जहर देकर घर से प्रेमी के साथ फरार हो गई महिला

बच्चों को जहर देकर घर से प्रेमी के साथ फरार हो गई महिला

Tue, 18 Jul 2017 10:34 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को जहर देकर घर से प्रेमी के साथ फरार हो गई महिला
बच्चों को जहर देकर घर से प्रेमी के साथ फरार हो गई महिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। गांव चौरा में एक विवाहिता ने अपने दो बच्चों को जहर देकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों ने बच्चों को उपचार के लिए करनाल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चौरा निवासी सुसराल पक्ष ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी सात साल पहले शादी हुई थी। इस दौरान उसके एक लड़के व एक लड़की ने जन्म लिया। 13 जुलाई रात के समय उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को कोई जहरीला प्रदार्थ देकर मारने की कोशिश की और खुद घर से फरार हो गई। सुबह जब दोनों बच्चे उठे, तो वे उल्टियां कर रहे थे। अपनी पत्नि को घर ने देखकर उसने आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारों में छानबीन की। बाद में पता चला कि गांव सौकडा निवासी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दोनों बच्चों को शीघ्र ही घरौंडा घरौंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को कोई जहरीला प्रदार्थ खाने की पुष्टि की। डॉक्टरों के प्रयास से दोनों बच्चों को बचाया गया। महिला के पति ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच आरंभ कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed