फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   30 thousand rupees were withdrawn from the account of judge's wife

Karnal News: जज की पत्नी के खाते से 30 हजार रुपये निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
30 thousand rupees were withdrawn from the account of judge's wife
- बेटे ने ओएलएक्स पर ग्राफिक्स कार्ड बेचने का ऑफर डाला, आरोपी ने खुद को सैन्यकर्मी बता विश्वास में लिया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जज के बेटे को ओएलएक्स पर ग्राफिक्स कार्ड बेचना भारी पड़ गया। आरोपी ने खुद को सैन्यकर्मी बताकर विश्वास में लिया और बेटे का यूपीआई खाता न होने पर जज की पत्नी के खाते में ट्रांजेक्शन के नाम से रुपये निकाल लिए। रुपये निकालने से पहले आरोपी ने कार्ड नंबर देते हुए जज की पत्नी के जीपे और पेटीएम खाते में नंबर दर्ज कराया, इसके बाद उनके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने जज की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में एक जज ने बताया कि 25 फरवरी को उनके बेटे ने ओएलएक्स पर ग्राफिक्स कार्ड बेचने का ऑफर डाला था। कुछ समय बाद उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया। जिसने खुद को सेना का जवान बताया और 10 हजार रुपये में ग्राफिक्स कार्ड खरीदने के लिए राजी किया। आरोपी ने यूपीआई एप के माध्यम से 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने के बाद ही आर्मी पर्सनल के माध्यम से ग्राफिक्स कार्ड लेने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद जज के बेटे ने आरोपी को बताया कि उसका पेटीएम खाता किसी भी बैंक से लिंक नहीं है। इसके बाद आरोपी ने परिवार के किसी अन्य सदस्य के खाते में रुपये भेजने की बात कही। इस पर बेटे ने अपनी मां के पेटीएम नंबर पर रुपये भेजने की बात कही। शुरुआत में 10 रुपये भेजकर खाते को सत्यापित भी किया। इसके बाद आरोपी ने कार्ड नंबर देते हुए मां के जीपे और पेटीएम खाते में नंबर दर्ज कराया। इसके बाद धोखे से 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed