फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   30 thousand cash and jewelry stolen from retired officer's house

Karnal News: सेवानिवृत्त अधिकारी के घर से 30 हजार की नकदी और गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
30 thousand cash and jewelry stolen from retired officer's house
-सेक्टर 6 में वारदात, पत्नी का इलाज करवाने दिल्ली गए थे आईपी सिंह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। सेक्टर-6 में शनिवार शाम चोरों ने सेवानिवृत्त अधिकारी आईपी सिंह के घर का ताला तोड़कर अलमारी से 30 हजार रुपये की नकदी व लाखों रुपये के सोने के गहने चोरी कर लिए। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब मकान मालिक दिल्ली में स्वास्थ्य जांच के लिए गए थे। पड़ोस के लोगों ने घर की लाइटें जलती देखी तो मालिक को जानकारी दी। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। मामले में सेक्टर 32 थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

आईपी सिंह ने सेक्टर-32 थाने में दी शिकायत में बताया कि चार दिन पहले वह परिवार के साथ दिल्ली में अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर के ताले तोड़कर 30 हजार रुपये की नकदी और ढाई तोले सोने के गहने चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने सभी कमरों के लॉकर भी तोड़ दिए। जब पड़ोसियों ने आकर देखा तो घर की लाइट जली थी। जबकि मकान मालिक सभी लाइटें बंद करके गया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक, पहले की रेकी

शिकायतकर्ता आईपी सिंह ने बताया कि वह घर की बिजली बंद करके गए थे लेकिन जब रविवार सुबह 11 बजे लौटे तो पड़ोसियों ने बताया कि रात को घर की लाइटें जली थीं। जब पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो शनिवार सुबह करीब चार बजे दो युवक उनके घर की रेकी करते हैं और शाम के समय घर में आकर बाहर लगी डोरबेल बजाते हैं। इसके बाद दोनों अंदर घुसकर घर के ताले तोड़कर नकदी और सोने के गहनों चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed