फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   30 sick including sp by eating poultry flour

कुट्टू का आटा खाने से एसपी समेत 30 लोगों की बिगड़ी तबीयत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
30 sick including sp by eating poultry flour
पहले नवरात्र पर व्रत में खाए जाने वाले कुट्टू के आटे से बनी खाद्य सामग्री खाने से मधुबन पुलिस अकादमी में तैनात एसपी अशोक भारद्वाज सहित जिले में करीब 30 लोगों की तबियत बिगड़ गई। शनिवार रात कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज व सरकारी अस्पताल में ऐसे 25 मरीज पहुंच गए। इनमें कई अभी भी भर्ती हैं। कुछ को दवा देकर घर भेज दिया गया। पुलिस अकादमी के अलावा शिव कालोनी व काछवा के पांच परिवारों के 12 लोग शामिल हैं। सूचना के बाद जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. संदीप कादियान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शिव कालोनी, निसिंग, मजूरा व काछवा से कुट्टू के आटे के चार सैंपल भरकर जांच के लिए लैब भेजा है।
विज्ञापन

मधुबन पुलिस अकादमी में तैनात एसपी अशोक भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने शनिवार रात कुट्टूू के आटे से बने पकवान खाये थे। जिससे उनके साथ उनके परिवार के सदस्यों की भी तबियत बिगड़ गई। कोरोना के कारण वह अस्पताल में दाखिल नहीं हुए, घर पर ही डॉक्टर से दवा ली। वहीं शिव कालोनी के रिंकू ने बताया कि दो दिन पहले ज्योतिनगर के सामने शिव कालोनी निवासी विजय कुमार की करियाणा की दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था। शनिवार को इसी आटे से बनी खाद्य पकवान खाने से तबियत बिगड़ गई तो कल्पना चावला मेडिकल कालेज पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि दुकानदारों ने थोड़े से लालच में आकर पुराना आटा बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन

उल्टी, शरीर में कंपन, घबराहट व चक्कर आना
शिव कालोनी के रिंंकू, उनकी पत्नी रेनू, बेटी बबिता, गुलशन की पत्नी बबिता, बेटी ज्योति, बेटा सचिन, काछवा के चिराग, उनकी मां संतोष, चंदगी राम, उसकी पत्नी मीना व फूल सिंह पुत्र मनमोहन राय, गीता पत्नी लक्ष्मण आदि ने बताया कि शनिवार को व्रत रखा था। शाम को जब कुट्टूू के आटे से बनी रोटी खाई तो कुछ समय बाद पेट में हल्का दर्द होने लगा, किसी को उल्टी आने लगी तो शरीर में कंपन के साथ घबराहट होने लगी। इसके बाद डॉक्टर के पास गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

फलों का करें सेवन, नीबू भी पीयें।
नागरिक अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. ओमपाल सैनी ने बताया कि रविवार को भी इमरजेंसी में दो केस आये थे। जिन्हें कुट्टू का आटा खाने से उल्टियां लगी थी। ऐसे में कुट्टू के आटे का प्रयोग न करें। फल का सेवन करें। यदि कुट्टू के आटे से पेट में दर्द हो तो नींबू का सेवन करें और डॉक्टर से चेकअप कराएं।
-कुट्टू का आटा बेचने वाले शिव कालोनी के दुकानदार विजय कुमार, निसिंग के सिंगला करियाणा स्टोर, मजूरा के अंकित करियाणा स्टोर, काछवा के रनवीर करियाणा स्टोर से कुट्टू के आटे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। वास्तविकता रिपोर्ट आने के बाद ज्ञात होगी। लेकिन लगता है कि दुकानदारों के पास पुराना आटा रखा था। पिछले सालों का आटा इस साल बेच दिया गया है। सभी को सख्त हिदायत दी गई है कि दुकानदार पुराना कुट्टू का आटा न बेचें, ग्राहक भी आटा देखकर ही खरीदें।

-डा.संदीप कादियान, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी करनाल
----------------
वर्जन
-मेडिकल कॉलेज व नागरिक अस्पताल में कुछ मरीज आये हैं। जिनकी कुट्टू का आटा खाने से तबीयत बिगड़ी है। इस बारे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी को पत्र लिख दिया है। जिसकी जांच कराई जायेगी।
-डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed