फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   30 candidates in 18 wards of the city lost their deposits

Karnal News: शहर के 18 वार्डों में 30 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

Sun, 16 Mar 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 16 Mar 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
30 candidates in 18 wards of the city lost their deposits
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। निकाय चुनाव में मतगणना 12 मार्च को ही चुकी है। वहीं बूथों पर मतदान का आकलन अभी चल रहा है। नगर निगम के 20 वार्डों में से 18 वार्डों के लिए चुनाव हुआ। चूंकि दो वार्डों में दो पार्षद चुनाव से पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। बाकी 18 वार्डों में से कुल 70 प्रत्याशी मैदान में उतरे और जीत के लिए संघर्ष किया लेकिन इनमें से 30 प्रत्यािशयों की जमानत जब्त हो गई।
ये कुल डाले गए वैध मतों में से छठे हिस्से के मत तक नहीं ले पाए। इसकी वजह से इनकी जमानत राशि तक जब्त हो गई। जमानत जब्त कराने वालों में छह कांग्रेस के उम्मीदवारों समेत दो आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी शामिल हैं। बाकी 22 आजाद प्रत्याशी भी अपनी जमानत नहीं बचा पाए।
विज्ञापन

प्रत्याशियों से जमानत राशि ली जाती हैं। ताकि केवल चुनाव में असल इच्छुक ही लोग भागीदारी कर सकें। इसके लिए अलग अलग चुनाव राशि ली जाती है। सामान्य वर्ग से लेकर अनुसूचित जाति और महिलाओं के लिए अलग अलग राशि तय की गई थी। अगर उम्मीदवार कुल डाले गए वैध मतों का छठा हिस्सा भी मत प्राप्त नहीं करते तो उसकी ओर से जमा की गई जमानत राशि को जब्त कर लिया जाता है। जो उम्मीदवार छठे हिस्से से ज्यादा वोट ले जाते हैं उनकी जमानत राशि को लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड दो में चार प्रत्याशियों और नोटा के लिए कुल 7132 वोट पोल हुए। इनमें जमानत बचाने के लिए 1188 वोट चाहिए थे। जबकि आरती विकास कंबोज को 1173 वोट मिले और आरती विकास को 337 वोट मिले। इसलिए इन दोनों उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।  वार्ड तीन से पांच प्रत्याशी और नोटा को कुल 8601 वोट मिले। जमानत बचाने के लिए 1433 वोट चाहिए थे। यहां से संदीप को 281 और आम आदमी पार्टी से रणजीत को महज 92 वोट मिले। इसलिए दोनों की जमानत जब्त हो गई। वार्ड चार से कुल चार प्रत्याशी और नोटा को कुल 5356 वोट मिले थे। जमानत बचाने के लिए 892 वोट चाहिए थे।
यहां आजाद प्रत्याशी को मनोज को 785 वोट जबकि कांग्रेस के राकेश कुमार को 290 वोट मिले और दोनों की जमानत जब्त हो गई। वार्ड पांच से छह प्रत्याशी और नोटा को कुल 7609 वोट मिले। जमानत बचाने के लिए 1268 वोट चाहिए थे। इनमें से आजाद प्रत्यााशी अश्वनी कुमार 78, अमित को 32 और सचिन पांचाल को 38 वोट मिले। इसलिए इन तीनों की जमानत जब्त हो गई।
वार्ड छह से कुल तीन प्रत्याशी मैदान में थे। यहां कुल 9085 वोट पोल हुए। यहां जमानत बचाने के लिए 1541 वोट चाहिए थे। कांग्रेस की उम्मीदवार अन्नू को केवल 941 वोट मिले। वार्ड सात में कुल सात प्रत्याशी और नोटा को कुल 7887 वोट मिले। यहां जमानत बचाने के लिए 1314 वोट चाहिए थे।
पांच आजाद प्रत्याशियों में मोनिका राय को 401, मीनाक्षी को 366, नवीन कुमार को 76, चरण सिंह को 51 और मनोज को 30 वोट मिले। इन पांचों की जमानत जब्त हो गई। वार्ड 10 में कुल चार प्रत्याशी और नोटा को कुल 7398 वोट मिले। यहां जमानत बचाने के लिए प्रत्याशी को 1233 वोट चाहिए थे। कांग्रेस की नीरू खट्टर को 423 और आजाद उम्मीदवार सुनीता गुप्ता को 613 वोट मिले और दोनों की जमानत जब्त हो गई।
वार्ड 15 में कुल चार प्रत्याशी और नोटा को कुुल 9820 वोट मिले। यहां जमानत बचाने के लिए प्रत्याशी को 1636 वोट चाहिए थे। जबकि आजाद नेहा को 1386 और कांग्रेस की चांदनी शर्मा को 485 वोट मिले। दोनों की जमानत जब्त हो गई। वार्ड 16 में कुल पांच उम्मीदवार और नोटा को कुल 8403 वोट मिले। यहां जमानत बचाने के लिए उम्मीदवार को 1400 वोट चाहिए थे।
कांग्रेस की मोहिनी को 1207, आम आदमी पार्टी की चंचल को 112 और आजाद उम्मीदवार रीना को 1353 वोट मिले और इन तीनों की जमानत जब्त हो गई। वार्ड 17 में कुल चार उम्मीदवारों और नोटा को कुल 7710 वोट मिले। यहां जमानत बचाने के लिए 1285 वोट चाहिए थे। इनमें आजाद नीलीमा को 1256 वोट और कांग्रेस की सुरेखा को 662 वोट मिले और इन दोनों की जमानत जब्त हो गई।
वार्ड 19 से कुल तीन प्रत्याशी और नोटा के 8198 वोट मिले। यहां जमानत बचाने के लिए 1366 वोट चाहिए थे। जबकि आजाद उम्मीदवार सेवा सिंह को 138 वोट मिले। इसलिए सेवा सिंह की जमानत भी जब्त हो गई और वे नोटा से भी हार गए। वार्ड 20 में कुल आठ उम्मीदवारों और नोटा को कुल 8648 वोट मिले।

यहां जमानत बचाने के लिए उम्मीदवारों को 1441 वोट चाहिए थे। आजाद उम्मीदवारों में प्रमोद कुमार को 1814, रामपाल को 1421, सतीश कुमार को 761, पवन कुमार को 53, विनोद कुमार को 47 और पालाराम को 44 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed