फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   3 died and 7 injured in road accident

Karnal: हरिद्वार गंगा स्नान जा रहे तीन श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, सात लोग हुए घायल

Sat, 26 Jul 2025 05:57 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर कुंजपुरा/करनाल
माई सिटी रिपोर्टर कुंजपुरा/करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 05:57 PM IST
सार

सड़क हादसे में गांव कलवेहड़ी के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि उनके सात अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शुक्रवार देर पेश आया। 

विज्ञापन
3 died and 7 injured in road accident
सड़क हादसे में मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जाते समय सड़क हादसे में गांव कलवेहड़ी के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि उनके सात अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शुक्रवार देर रात उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ कस्बे के पास अमेट रोड पर उस समय हुआ जब श्रद्धालु इको वैन से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक वैन की एक ट्रॉली से टक्कर हो गई जिससे मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान कलवेहड़ी गांव निवासी मोतीराम उम्र 60 साल, पृथ्वी उम्र 52 साल और हरिंद्र उर्फ रिंकू उम्र 35 साल के तौर पर हुई है। जबकि धन सिंह, सुभाष, सिंहराम, सुनील, बृजपाल गिरवर, रामचंद और सुनहरा को काफी चोटें आई हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन शनिवार को सहारनपुर पहुंचे, जहां औपचारिकताएं पूरी कर शव गांव लाए जाएंगे। रविवार को अंतिम संस्कार की संभावना है।
विज्ञापन


कोई करता था मजदूरी तो कोई बर्तन बेच कर रहा था गुजारा

हादसे में जान गंवाने वालों में मोतीराम मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पृथ्वी करनाल के सेक्टर-9 में मिट्टी के बर्तन बेचकर गुजारा करता था। जबकि हरिंद्र उर्फ रिंकू एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और अपने छोटे बच्चों व पत्नी का सहारा था। तीनों मृतक शादीशुदा थे और गांव के सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed