फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   3 crore 54 lakh budget released for 1415 CRCs of Haryana

Haryana: पढ़ाने के नए तरीके होंगे इजाद, शिक्षकों का घटेगा तनाव, जारी हुआ 3.54 करोड़ का बजट

Tue, 09 May 2023 01:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 09 May 2023 01:14 AM IST
सार

प्रदेश की 1415 सीआरसी के लिए 3.54 करोड़ का बजट जारी हुआ है। एबीआरसी बच्चों में पढ़ने की ललक पैदा करने के लिए योजनाएं बनाएंगे। शिक्षकों को जरूरी प्रशिक्षण दिलाएंगे। 

विज्ञापन
3 crore 54 lakh budget released for 1415 CRCs of Haryana
teacher demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नया सत्र शुरू होते ही हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाने और शिक्षकों का तनाव घटाने के लिए भी प्रयास शुरू हो गए हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सीआरसी यानी संकुल संसाधन संयोजक केंद्रों के लिए विशेष ग्रांट जारी कर दी है।

विज्ञापन


इस राशि को एबीआरसी बच्चों में पढ़ने की ललक पैदा करने के लिए योजनाएं बनाने में खर्च करेंगे। साथ ही शिक्षकों के लिए जरूरी प्रशिक्षण कार्यक्रम व रिफ्रेशर कोर्स की भी व्यवस्था करेंगे। प्रदेश की कुल 1415 सीआरसी के लिए विभाग की ओर से कुल 3.54 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन


प्रत्येक सीआरसी को 25 हजार रुपये की राशि आवंटित की गई है। सर्वाधिक 114 सीआरसी हिसार में हैं। जबकि करनाल में 94 सीआरसी के लिए कुल 23.50 लाख रुपये जारी हुए हैं। विदित हो कि सीआरसी में केंद्र मुखिया के अलावा एबीआरसी और आईओएलएम (तकनीकी विशेषज्ञ) तैनात होता है। ये योजनाएं बनाने के अतिरिक्त विभाग द्वारा जारी निर्देशों का स्कूलों में अनुपालन और स्कूलों की अधिकारियों से जरूरी कार्य करवाने में मध्यस्थता कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसाधन दुरुस्त करने पर भी होगा खर्च
एपीसी डॉ. सचिन ने बताया कि विभाग की ओर से जारी बजट से सीआरसी के संसाधन दुरुस्त करने और प्रिंटर व स्टेशनरी आदि खरीदने में भी खर्च की जाएगी। खर्च को लेकर विभाग की ओर से विशेष रूप से हिदायत भी जारी की गई है। प्रत्येक खर्च का रिकाॅर्ड भी रखना होगा। जिन केंद्रों पर आईओएलएम या एबीआरसी नहीं हैं, वहां केंद्र मुखिया राशि खर्च करेंगे। सभी बिलों का भुगतान पीएफएमएस द्वारा ही किया जाएगा।


किस जिले को कितनी राशि
जिला      सीआरसी      बजट

  • अंबाला        74           18.50
  • भिवानी        75           18.75
  • चरखीदादरी 36           09.00
  • फरीदाबाद   33           08.25
  • फतेहाबाद    59           14.75
  • गुरुग्राम       65            16.25
  • हिसार         114          28.50
  • जींद            60            15.00
  • झज्जर          45            11.25
  • करनाल        94            23.50
  • कैथल          56            14.00
  • कुरुक्षेत्र        66            16.50
  • महेंद्रगढ़       77            19.25
  • मेवात           81            20.25
  • पलवल         48            12.00
  • पंचकूला       44             11.00
  • पानीपत       42             10.50
  • रेवाड़ी          67             16.75
  • रोहतक        43             10.75
  • सिरसा         92              23.00
  • सोनीपत       70              17.50
  • यमुनानगर    74              18.50
  • कुल          1415            353.75


हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के लिए नए वित्त वर्ष की सीआरसी ग्रांट जारी कर दी है। करनाल में 94 सीआरसी हैं। इनके संचालन के लिए और योजनाएं बनाने व शिक्षकों के प्रशिक्षण में इस ग्रांट को खर्च किया जाएगा। सीआरसी मुखिया को ग्रांट खर्च का पूरा रिकार्ड भी रखना होगा। - वंदना परुथी, डीपीसी, समग्र शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed