{"_id":"6341e435cc1c226d91527431","slug":"3-25-lakh-cheated-on-the-pretext-of-installing-mobile-tower-karnal-news-knl123823182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर लगवाने के बहाने 3.25 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर लगवाने के बहाने 3.25 लाख ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जमीन पर मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर किसान से 3.25 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गांव झंझाड़ी निवासी मुकेश ने थाना सदर पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। कृष्ण निवासी सेक्टर-4, कुरुक्षेत्र व देवेंद्र निवासी गांव गंजोगड़ी हाल निवासी असंध इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट हैं।
दोनों ने उससे 2015 में संपर्क किया और कहा कि वे उसकी जमीन पर मोबाइल टावर लगवाएंगे। इसके बदले उसे 12 हजार रुपये महीने वेतन पर नौकरी देंगे। वहीं जमीन की कीमत भी दी जाएगी। 20 साल का एग्रीमेंट किया जाएगा। वह उनके झांसे में आ गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले उसे कंपनी की इंश्योरेंस पॉलिसी लेनी होगी। जिसके बाद आरोपी देवेंद्र ने उसके नाम 20 हजार रुपये सालाना इंश्योरेंस पॉलिसी अक्तूबर 2015 में कर दी। एक पॉलिसी उसकी पत्नी रक्षा चौहान के नाम 25 हजार सालाना कर दी। इंश्योरेंस करवाने के दो माह तक आरोपियों ने टावर नहीं लगाया तो उसने संपर्क किया। जिस पर आरोपी कृष्ण ने कहा कि अभी वे बिजी हैं। हमें अपना टारगेट पूरा करना है और उसे उनकी मदद करनी होगी और बाद में वे उसे रिफंड कर देंगे। वह उनके बहकावे में आ गया और जनवरी 2016 में 1.10 लाख रुपये नकद दे दिए। आरोपी ने उसे 1.10 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर दे दिया। इसके बाद उससे टावर लगवाने के नाम पर 30 हजार और 32 हजार 700 रुपये मई 2016 को ले लिए। इसके बाद उसने टावर लगवाने से मना कर दिया। रुपये वापस मांगे तो कहा कि उन्होंने उसके रुपयों का इंश्योरेंस करवाया था। ऐसे में दोनों आरोपियों ने 3.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।