फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   298 new booths will be built in five assembly constituencies for the convenience of voters

Karnal News: मतदाताओं की सुविधा के लिए पांच विधानसभाओं में बनेंगे 298 नए बूथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
298 new booths will be built in five assembly constituencies for the convenience of voters
- नीलोखेड़ी में 46, इंद्री में 60, करनाल में 123, घरौंडा में 36 और असंध में बनेंगे 33 नए बूथ
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले की पांचों विधानसभाओं में 298 नए बूथ बनाए जाएंगे। ये बूथ वहां बनेंगे जहां पहले वाले बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होगी। इनमें नीलोखेड़ी में 46, इंद्री में 60, करनाल में 123, घरौंडा में 36 और असंध में 33 नए बूथ बनाए जाएंगे। पहले जिले में बूथों की संख्या 1181 थी अब बढ़कर 1479 हो जाएगी। नए बूथ बनाने के बाद वहां नए बीएलओ नियुक्त किए जाएंगे। इसे लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने राजनीतिक दलाें के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने सभी ईआरओ से कहा कि जो नए बूथ बनाए जा रहे हैं, उन स्थानों का निरीक्षण शुक्रवार तक कर लें। इस दौरान चेक करें कि जहां ये बूथ बनाए जा रहे हैं, वहां मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए। अगर आपको कोई आपत्ति या सुझाव है तो भी दे सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नीलोखेड़ी-19 (आरक्षित), इंद्री-20, करनाल-21, घरौंडा-22 और असंध-23 विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथों के रेशनेलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। नीलोखेड़ी हलके में 230, इंद्री में 220, करनाल में 234, घरौंडा में 250 और असंध में 247 बूथ हैं। जिन बूथों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं उनके लिए नीलोखेड़ी में 46, इंद्री में 60, करनाल में 123, घरौंडा में 36 और असंध में 33 नए बूथ बनाए जा रहे हैं। रेशनेलाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन बूथों के लिए बीएलओ की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जिले में 12 लाख 25 हजार 10 मतदाता हैं। इनमें नीलोखेड़ी आरक्षित विधानसभा में 2 लाख 35 हजार 313, इंद्री विधानसभा में 2 लाख 21 हजार 367, करनाल विधानसभा में 2 लाख 76 हजार 642, घरौंडा में 2 लाख 46 हजार 562 और असंध विधानसभा में 2 लाख 45 हजार 126 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed