फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   28 students won by solving questions on culture and values

Karnal News: संस्कृति और संस्कारों के सवाल हल कर 28 विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
28 students won by solving questions on culture and values
- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के नतीजे जारी, विभिन्न स्कूलों के 5600 विद्यार्थियों ने लिया था हिस्सा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से करवाई गई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा परिणाम में जिले के 28 विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। सभी ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर आधारित सवालों का सही जवाब देते हुए सफलता पाई है।

करनाल जिला संयोजक सतीश गौतम ने कहा कि परीक्षा में 5600 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। यह परीक्षा हर वर्ष करवाई जाती है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन व नैतिक मूल्यों के प्रति उनमें जागृति लाना है। इस अवसर पर संदीप गौतम, बलबीर सिंह, प्रदीप भारद्वाज, डॉ. कंवरपाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह और लखनलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम
- पांचवीं कक्षा : विद्योत्मा स्कूल की तनिष्का प्रथम, प्रयास स्कूल के अनमोल कुमार द्वितीय, टैगोर बाल निकेतन के जयंत तृतीय।

- छठी कक्षा : राजकीय स्कूल मूसेपुर की इशिता कांबोज प्रथम, लाठर पब्लिक स्कूल की पूनम पाल द्वितीय, श्रीराम चरित मानस की अविका तृतीय।

- सातवीं कक्षा : टैगोर बाल निकेतन की अनुष्का प्रथम, कनिला स्कूल के पारस नारंग द्वितीय, महेंद्रा स्कूल की दिव्यांशी तृतीय।

- आठवीं कक्षा : रिद्धम वैली स्कूल की दक्षिता प्रथम, जैन विद्या मंदिर के नारायण द्वितीय, सर्व विद्या पब्लिक स्कूल की सृष्टि, सौरभ शिक्षा निकेतन की मानसी और जवाहर नवोदय विद्यालय की आरती देवी तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नौंवी कक्षा : नवज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तमन्ना प्रथम, ज्ञान ज्योति स्कूल की समक्षा द्वितीय, द यमुना स्कूल की दीपाली और भारत पब्लिक स्कूल की भूमिका तृतीय।


- 10वीं कक्षा : विजेता स्कूल की लीसा प्रथम, त्रिवेणी अकादमी की शिवांशी मढ़ाण द्वितीय और महेंद्रा स्कूल की प्रियांजली तृतीय।

- 11वीं कक्षा : विजेता स्कूल की कशिश प्रथम, न्यू बाल भारती स्कूल के नीरज द्वितीय, बाल भारती विद्या मंदिर की जसप्रीत कौर तृतीय।

- 12वीं कक्षा : गीता निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रतीक्षा प्रथम, शहीद ऊधम सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल की रिया कांबोज द्वितीय, जीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संजना तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed