{"_id":"683cc542548a1ae5dd0f7eaa","slug":"28-students-were-selected-in-the-first-phase-of-the-job-fair-karnal-news-c-245-1-kht1001-132827-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रोजगार मेले में 28 विद्यार्थियों का प्रथम चरण में किया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रोजगार मेले में 28 विद्यार्थियों का प्रथम चरण में किया चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में रविवार को एनआईआईटी के सहयोग से एक्सिस बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रथम चरण में 28 विद्यार्थियों को चयनित किया। इन विद्यार्थियों का ऑनलाइन एक्जाम व एचआर साक्षात्कार अगले सप्ताह आयोजित किया जाएगा।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. सत्यवीर महेला ने एनआईआईटी के एसोसिएट सोर्सिंग पार्टनर मनोज कश्यप व प्रतिभा चौधरी का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मेहला ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भी मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर डॉ. विशाल आनंद, डॉ. अनिल जिंदल, डॉ. ऋचा लांग्यन, डॉ. कपिल जैन, एवं डॉ. मनोज बंसल मौजूद रहे।