फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   28 crore froud in land purchase

फरीदाबाद व राजस्थान में जमीन दिलाने के नाम पर 28 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
28 crore froud in land purchase
फरीदाबाद और राजस्थान में प्राइवेट कंपनी को जमीन दिलाने के नाम पर करीब 28 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। फरीदाबाद पुलिस ने मामले को करनाल पुलिस को सौंप दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी निजी कंपनी के पदाधिकारियों सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। एशिया पैसिफिक डवलेपमेंट लिमिटेड व जिंदल बिलटेक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सुशांत लोक गुरुग्राम वासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि नई दिल्ली स्थित दो निजी कंपनियों के पदाधिकारी त्रिलोक चंद, अरुणा चौधरी, दिल्ली वासी अशोक कुमार, मस्त राम लोहिया, गुरुग्राम वासी मनोज श्रीवास्तव व शिखा श्रीवास्तव ने उन्हें जमीन दिलाने की आड़ में यह धोखाधड़ी की है। आरोप है कि उनकी कंपनी से करनाल के सेक्टर 12 में मनोज श्रीवास्तव ने आरोपी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलवाया। उन्होंने बताया कि सेक्टर 39 फरीदाबाद में 105 एकड़ जमीन उनके पास है, जिस पर गृह निर्माण या फिर व्यापारिक योजना के लिए प्रयोग की जा सकती है। इस जमीन को लेकर उनका एमओयू शर्तों के अनुसार हुआ तो दो करोड़ रुपये भी उसी समय दे दिए गए। लेकिन आरोपी जमीन नहीं दिला पाए। इसके बाद दूसरा प्रस्ताव उनकी कंपनी के समक्ष रखा और बताया कि सेक्टर 43 फरीदाबाद में 22 एकड़ जमीन का मालिकाना हक उनके पास है। इस जमीन को लेकर भी तीन एग्रीमेंट 2012 में किए, जिसकी आड़ में उनसे 14 करोड़ रुपये ले लिए लेकिन बाद में पता चला कि आरोपियों के पास इस जमीन का मालिकाना हक ही नहीं था और यह जमीन वन विभाग की पाई गई। इसके बाद उन्हें फिर प्रस्ताव दिया और बताया कि राजस्थान के सीकर क्षेत्र में 300 एकड़ जमीन दिला देंगे। इसके लिए एग्रीमेंट किया तो दो करोड़ रुपये भी दिए। शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपियों ने अलग-अलग जगह पर जमीन दिलाने की आड़ में उनकी कंपनी से 28 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। इसकी फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी गई तो आरोपियों ने करीब 25 करोड़ रुपये के दो चेक दिए लेकिन उनके करनाल स्थित एक बैंक के खातों में जब ये चेक लगाए तो बाउंस हो गए। इस संबंध में करनाल में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन

फरीदाबाद से आया मामला
संबंधित आरोपियों से मामले को लेकर संपर्क नहीं हो पाया जबकि थाना सिविल लाइन एसएचओ संजीव गौड़ ने बताया कि उनके पास फिलहाल फरीदाबाद से मामला आया है, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed