फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   28 corona positive arrived including 8 bank employer. 2 police person, advocate and dentist

8 बैंक कर्मी, दो कांस्टेबल, वकील, डेंटिस्ट सहित जिले में 48 कोरोना पॉजिटिव के मामले आए सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
28 corona  positive arrived including 8 bank employer. 2 police person, advocate and dentist
जिले में शनिवार को कोरोना के 48 केस सामने आए इनमें सबसे ज्यादा 8 बैंक कर्मचारी, दो पुलिस कर्मचारी, एक डेंटिस्ट तो एक वकील शामिल है। दो छात्र भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अशोक नगर में एक ही परिवार के 5 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 33876 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जबकि 32114 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1258 मामले पॉजिटिव है, जिनमें से 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। 239 एक्टिव हैं तथा 1006 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आए 48 केस में 10 एंटीजेन टेस्ट तथा 38 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं। अशोक नगर में 5 केस, मधुबन पुलिस अकादमी में 2 पुलिस कर्मचारी, सेक्टर 13 में 3 केस सामने आए हैं जिनमें डेंटिस्ट, बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं। इससे अलग बांसो गेट में एक केस, सदर बाजार में एक केस, सेक्टर 8 में एक केस, वजीर चंद कॉलोनी में एक केस, करनाल में 2 केस, बुड्ढा खेड़ा में एक केस, सेक्टर 14 में एक केस, मेडिकल कॉलेज में एक टेक्नीशियन, हांसी रोड पर एक केस, रामनगर में एक केस, उत्तम कॉलोनी में एक केस, सेक्टर 7 में एक केस, राजीव पुरम में एक केस, सेक्टर 8 में एक केस, निर्मल धाम में एक केस, सेक्टर 6 में 2 केस, घरौंडा की धर्मवीर कॉलोनी में एक केस, सेक्टर 14 में तीन केस सेक्टर 8 में एक केस, इंद्री में एक केस, मॉडल टाउन में एक केस, आजाद नगर में एक केस, गांव गंगर में एक केस सहित अन्य जगहों पर कोरोना पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन

बिना मास्क 500 का होगा चालान
उपायुक्त ने जिलावासियों से कहा कि वह जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकलें मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और अपने आपको निरंतर सैनिटाइज करते रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना के बढ़ते केसों के दृष्टिगत प्रशासन सख्त है। जो व्यक्ति बिना मास्क घर से बाहर निकलेगा, उसका 500 रुपये का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed