फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   25 thousand rupees cash and jewelry stolen after breaking the lock of the house

Karnal News: घर का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये की नकदी व गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees cash and jewelry stolen after breaking the lock of the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। गांव अरडाना में चोरों ने एक मकान से 25 हजार रुपए की नगदी और गहने चुरा लिये। चोर ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब मकान मालकिन अपने मायके गई हुई थी। गांव अरडाना निवासी पूनम ने बताया कि 15 मई को वह अपने मकान का ताला लगाकर बच्चों को लेकर अपने मायके में जींद गई थी। बुधवार को उसे पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि उनके मकान के गेट का ताला टूटा हुआ है। जब उसने घर आकर देखा तो घर के मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर चेक किया तो सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से 25 हजार रुपये की नगदी, सोने के झुमके, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल सहित अन्य सामान सामान चोरी करके ले गए। महिला की शिकायत पर असंध पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed