फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   25 lakh rupees cheated from two women in the name of sending them to America

अमेरिका भेजने के नाम पर दो महिलाओं से ठगे 25 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
25 lakh rupees cheated from two women in the name of sending them to America
करनाल। एक महिला ने अमेरिका भेजने के नाम पर दो महिलाओं से 25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित दोनों महिलाएं अपने दो बेटों को अमेरिका भेजना चाहतीं थीं। घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पनौड़ी निवासी रानी ने बताया कि वह अपने बेटे साहिल को अमेरिका भेजना चाहती थीं। उसकी बात सेक्टर-5 निवासी सुदेश के साथ हुई। जिसके दो बच्चे पहले ही अमेरका में रहते हैं। उसने कहा कि वह उसके लड़के को अमेरिका भिजवा देगी। इसके लिए 30 लाख रुपये लगेंगे। सुदेश गांव बसताड़ा की बेटी है और उसकी शादी गांव अहर पानीपत में हुई है। उसने आरोपी महिला को 15 लाख रुपये दे दिए थे। उसने 28 नवंबर को उसके बेटे को अमेरिका भेजना था लेकिन उसे पता चला कि वह 28 अक्तूबर को ही करनाल सेक्टर-5 से अपना सामान लेकर फरार हो गई है। उसके साथ एक विशाल जो गांव धुमसी का रहने वाला है। वह भी उसके साथ था। इसकी प्रकार गांव पनौडी निवासी कांता के साथ भी इन्हीं आरोपियों ने 10 लाख रुपये की ठगी की है। कांता भी अपने बेटे राहुल को अमेरिका भेजना चाहती थी। उसके भी आरोपी महिला दस लाख रुपये लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed