फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   25 lakh cheated in the name of sending abroad

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख ठगे

Sun, 05 Mar 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 05 Mar 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
25 lakh cheated in the name of sending abroad
असंध। विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। चोचड़ा वासी देवी सिंह ने बताया कि फफड़ाना वासी अरुण, पंजाब वासी हरप्रीत, राजपुरा पंजाब वासी अमनदीप, मतलौडा वासी रवि पहलवान ने उससे कहा कि वह एक नंबर में अमेरिका भेजने का काम करते हैं। पहले भी वे कई लड़कों को भेज चुके हैं। इसी तरह उनसे 45 लाख रुपये में विदेश भेजने को लेकर बात हुई। जिसके बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 25 लाख रुपये उनको दे दिए। आरोपितों ने उसके बेटे दीपक को बाकू भेज दिया। लगभग तीन महीने बाद भी उसके बेटे को अमेरिका नहीं भेजा। बल्कि उसके कागजात जब्त कर लिए। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed