फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   24 thousand liters of liquor seized so far

Karnal News: अब तक 24 हजार लीटर शराब जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
24 thousand liters of liquor seized so far
करनाल। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। आदर्श आचार संहिता के दौरान चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी टीमों ने 21 लाख रुपये की 24 हजार लीटर अवैध शराब पकड़ी है। इससे अलग 20 लाख रुपये की 353 किलोग ड्रग्स नशा तस्करों से पकड़ी है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बुधवार को मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह जानकारी दी।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिले में आगामी लोकसभा चुनाव व विधानसभा के उपचुनाव संबंधी कार्य बेहतर तरीके से चल रहा है। चुनाव प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक कमेटियों का गठन कर दिया गया है। ईवीएम की रेंडमाइजेशन का काम पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त सभी पीओ और एपीओ की ट्रेनिंग लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान अवैध रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले कैश, अवैध शराब और ड्रग्स को रोकने के लिए निरंतर स्टेटिकल सर्विलांस टीम कार्य कर रही है।
विज्ञापन

निरंतर अवैध शराब को पकड़ा जा रहा है।
छह हजार लीटर लाहन भी पकड़ी : एसपी
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान करनाल के एसपी दीपक सहारण ने बताया कि पुलिस ड्रग्स तस्करी पर लगातार शिकंजा कसे हुए है। अभी तक ड्रग्स तस्करी से जुड़े 29 केस पकड़े गए हैं, जिनमें छह केस में कमर्शियल मात्रा पाई गई है। उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में लहान भी पकड़ी गई है। पुलिस ने छह हजार लीटर लहान पकड़ी है। इसके अलावा यूपी चुनाव में बिकने के लिए जा रही 1180 बीयर की पेटियां भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed