फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   23700 students of class X, XII of government school will get tablets

सरकारी स्कूल के दसवीं, बारहवीं के 23700 विद्यार्थियों को मिलेंगे टेबलेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
23700 students of class X, XII of government school will get tablets
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पांच मई को अधिगम योजना के तहत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले टेबलेट केवल शिक्षण कार्य में ही प्रयोग किए जा सकेंगे। इन टैब में शिक्षा विभाग के अलावा अन्य कोई एप नहीं खोली जा सकेगी। शिक्षक द्वारा इन पर ऑनलाइन होमवर्क दिया जा सकेगा और ऑनलाइन ही चैक किया जा सकेगा। स्कूल मुखिया स्कूलों में टैब की मॉनीटरिंग करेंगे। इनमें लगने वाली सिम संबंधित बच्चे के नाम जारी होगी। कई विद्यार्थियों के सिम भी एक्टीवेट हो चुके हैं।
जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा दसवीं और बारहवीं के कुल 23700 विद्यार्थियों के लिए टेबलेट जारी हुए हैं। पांच मई को पहले दिन कुल 385 विद्यार्थियों को टेबलेट दिए जाएंगे। इसके लिए खंड स्तर पर एक-एक स्कूल में कार्यक्रम होगा। टैब वितरण कार्यक्रम के दौरान रोहतक में होने वाले मुख्य आयोजन से मुख्यमंत्री मनोहर लाल विद्यार्थियों से भी रूबरू होंगे और उनसे बातचीत करेंगे। कार्यक्रम को सरकार द्वारा अधिगम नाम दिया गया है। विद्यार्थियों के अलावा इनको पढ़ाने वाले टीजीटी को भी टैब दिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

शिक्षण कार्य से संबंधित एप ही खुलेंगी
इस टैब के लिए बच्चों के नाम से सिम जारी किए जाएंगे। टैब के माध्यम से शिक्षक ऑन लाइन होमवर्क दे सकेंगे और ऑनलाइन ही चैक भी कर सकेंगे। बच्चे के 12वीं कक्षा पास करने पर स्कूल छोड़ने की अवस्था पर यह टैब स्कूल में रहेगा। सिम कार्ड व इंटरनेट का वहन भी सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मई को यहां होगा आयोजन
- करनाल खंड में राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति स्कूल रेलवे रोड
- नीलोखेड़ी खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- इंद्री खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- असंध खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- निसिंग खंड में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- घरौंडा खंड में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
शिक्षा स्तर में सुधार करना उद्देश्य
इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का बौद्धिक व तकनीकी विकास के साथ-साथ शिक्षा स्तर में गुणात्मक सुधार करना है। जिले में कुल 23700 विद्यार्थियों को टेबलेट दिए जाने हैं। टेबलेट आ चुके हैं। पांच मई को टेबलेट वितरण की शुरुआत होगी।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
--
निसिंग में 148 विद्यार्थियों को मिलेंगे टैब
निसिंग। राजकीय स्कूलों में पांच मई से दसवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट बांटे जाएंगे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी सुरेश ने बताया कि उनके विद्यालय में 148 विद्यार्थियों और 10 शिक्षकों को टेबलेट दिए जाएंगे। पांच मई को ब्लॉक स्तर पर एक कार्यक्रम आयोजित होगा। संवाद

असंध में 245 विद्यार्थियों को मिलेंगे टैब
असंध। राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में दसवीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अधिगम योजना के अंतर्गत टेबलेट वितरण का कार्यक्रम पांच मई को आयोजित होगा। प्रिंसिपल मनीष कुमार ने बताया कि योजना के तहत स्कूल के 245 विद्यार्थियों को टेबलेट दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed