{"_id":"65bd708cf2e2b2f587000977","slug":"22-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-money-to-america-karnal-news-c-18-knl1008-318185-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 22 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 22 लाख
Sat, 03 Feb 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। विदेश भेजने के नाम पर एक युवक के पिता से 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
मटक माजरी गांव निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे सोशल मीडिया के माध्यम से एक एजेंट के बारे में जानकारी मिली थी कि वो युवकों को अमेरिका भेजता है। इसी आधार पर वह उस एजेंट के कार्यालय करनाल में गया और आरोपी से मिला आरोपी से उससे उसके बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर 37 लाख रुपये की बात तय हुई।
इसके बाद एजेंट ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उससे अलग-अलग तारीखों में 22 लाख रुपये हड़प लिए और फर्जी कागजातों से उसके बेटे को अमेरिका भेजने के स्थान पर अन्य कई देशों में भेज दिया गया। उसने कई लाख रुपये लगाकर अपने बेटे को भारत वापस बुलाया। जब उसने बाद में आरोपी एजेंट से अपने रुपये मांगे तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी और रुपये देने से मना कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।