फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   22 accused jailed, case against 150 others on the complaint of other community

22 आरोपियों को जेल, दूसरे समुदाय की शिकायत पर 150 अन्य के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
22 accused jailed, case against 150 others on the complaint of other community
असंध। जलमाना में शनिवार देर रात दो समुदायों के बीच हुई मारपीट के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने वाले 22 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने दूसरे समुदाय की शिकायत पर भी एक होमगार्ड सहित 95 नामजद व 150 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। दूसरे समुदाय से थाना पहुंचे गांव जलमाना के शिकायतकर्ता नरेश कुमार, अजय कुमार, प्रवीन कुमार, विनोद कुमार, कर्मचंद, राजेंद्र, मास्टर शमशेर सिंह, सतबीर सिंह, राजबीर, वेद प्रकाश, कृष्ण, राकेश ने शिकायत में बताया कि 2 अगस्त को दूसरे समुदाय का एक युवक उनके समुदाय की लड़की को बहला
विज्ञापन

फुसलाकर ले गया इसके बाद दूसरे समुदाय के लोग उनके समाज व बेटियों पर गलत टिप्पणी करते हैं। इनमें मुख्य आरोपी पंकज कुमार, भोलू, रजत, सुनील शामिल हैं। आरोपियों ने शराब के नशे में रात करीब 11 बजे 100 युवकों के झुंड लेकर बस्ती पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने बाहर से भी शरारती तत्वों को बुलाया गया था। मोहल्ले में आकर हवाई फायर भी किए। उनमें से एक आरोपी ने खुद को सीआईए स्टाफ का बताया। पुलिस ने होमगार्ड के जवान गुलाब सहित 95 नामजद व 150 अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इन पर दर्ज हुई एफआईआर
होमगार्ड का जवान गुलाब वासी ठरी, पंकज कुमारू, रवि कुमार, ईशरो देवी, संजीव कुमार, अजय, विजय, रजत, संजीव, कमल, राजकुमार मास्टर, विक्की, अशोक, कृष्ण, अजय, मोनू, सागर, राना, रवि, नवीन, प्रवीन, सन्नी, अनिल, राजिंद्र, अनिल, सूरज, सन्नी, गुरमीत, विशाल, प्रकाश, साहिल, सागर, महैल्लू, अर्जन, रामनिवास, रोहित, विजय, नरेश, विक्की, राकेश, समीर, अंकित, हर्ष, सुमित, सुरजीत, विक्रम, टिंकू, सतीश, सतीश, राजू, सचिन, सुनील, जगदीश, मखन, रणधीर, विक्रम, सोनू, मुकेश, भीम, महाबीर, मलखन, राणा, गौरव, जीता, सतपाल, अभिषेक, पटवारी, राणा, गौरव, रजत, राजेश, अकिंत, हर्ष, रन्की, गुल्लू, काला, नवीन, प्रवीन, रमेश, गड़वा, पाला, विशाल, दिलबाग, अभिषेक, मोनू, जीता, अंकित, दीपक, अनिल, घरदेव, अशोक, दीपक वासी जलमाना, साहिल, सागर, चंदू वासी ठरी सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मी पर हमला करने वाले 22 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से सभी को करनाल जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दोनों पक्षों की शिकायत पर भी एक दूसरे के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एक होमगार्ड के जवान का नाम भी एफआईआर में है।
-कमलदीप, असंध थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed