फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   22.20 lakh cheated in the name of sending to Australia

Karnal News: आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगे 22.20 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
22.20 lakh cheated in the name of sending to Australia
करनाल। आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 22 लाख 20 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-13 एक्सटेंशन निवासी अजय साहू ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और चमन गार्डन निवासी संतोष जनक का पुत्र वरदान अनेजा विदेश जाना चाहते थे। इसी बीच उनकी मुलाकात रामनगर निवासी वरुण जुनेजा से हुई। वह विदेश भेजने का काम करता है। उसने मॉडल टाउन में अपना ऑफिस खोला है।
विज्ञापन

वरुण ने उससे कहा कि वह उसे व वरदान को दिल्ली के उत्तम नगर निवासी पारुल खुराना उर्फ विक्की से बातचीत करके उन्हें विदेश भेज देगा। वह उनकी बातों में आ गए। पहले उन्हें कुछ राशि लेकर पुर्तगाल भेजने का वादा किया, बाद में उन्हें कहा गया कि पुर्तगाल की जगह वह उन दोनों को आस्ट्रेलिया भेज देंगे। इस पर आठ लाख रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आएगा। वह उनकी बातों में आ गए और अलग-अलग दिनों में उन्हें 22 लाख 20 हजार रुपये दिए लेकिन उन्हें आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर कई दिनों तक बैंकांक व दूसरे देशों में लेकर गए। बाद में वापस मुंबई बुला लिया। उनसे इन दोनों आरोपियों ने धोखे से लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed