फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बसताड़ा में 4 वर्षों में 2 करोड़, 60 लाख रुपये के विकास कार्यों की मिली मंजूरी : कल्याण

बसताड़ा में 4 वर्षों में 2 करोड़, 60 लाख रुपये के विकास कार्यों की मिली मंजूरी : कल्याण

Tue, 30 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
बसताड़ा में 4 वर्षों में 2 करोड़, 60 लाख रुपये के विकास कार्यों की मिली मंजूरी : कल्याण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि घरौंडा खंड का गांव बसताड़ा वर्तमान सरकार के कार्यकाल में शिक्षा व खेल का हब बनने जा रहा है। इस गांव में महिला कॉलेज व आईटीआई देना मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरगामी सोच का परिणाम है। विकास ही हमारी सरकार की पहचान है। बसताड़ा गांव में इस कार्यकाल में करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई, जिनमें से अधिकतर पूरे हो गए हैं और कुछ का कार्य प्रगति पर हैं। विधायक ने रविवार देर सायं गांव बसताड़ा में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में करीब 48 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले बारात घर का शिलान्यास किया। उन्होंने बारात घर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गांव की अधिकतर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अगले बजट में करीब 10 लाख रुपये से खटीक समाज की चौपाल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा तथा बसताड़ा कॉलोनी में स्थित हरिजन चौपाल में 8 लाख रुपये की लागत से हॉल बनाया जाएगा। उन्होंने बसताड़ा गांव में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि गांव में वर्ष 2014-15 में डी प्लान के तहत 16 लाख रुपये खर्च किए गए और वर्ष 2015-16 में डी प्लान के तहत 4 लाख 25 हजार रुपये, वर्ष 2016-17 में 6 लाख रुपये डी प्लान के तहत खर्च किए गए जिनके कार्य भी पूरे हो गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 में 2 करोड़ 15 लाख रुपये की मंजूरी सरकार द्वारा दी गई, जिनमें से 50 प्रतिशत कार्य पूरे हो गए हैं और अन्य का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि गांव में थ्री पौंड सिस्टम विकसित किया गया है और गांव में पानी की निकासी के लिए गांव के जोहड़ से जीटी रोड तक पानी की निकासी के लिए पाईपलाईन बिछाई गई हैं। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए गांव में करीब 9 एकड़ जमीन में खेल स्टेडियम बनाया गया है। इस मौके पर गांव के सरपंच मेवा सिंह, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, मार्किट कमेटी के चेयरमैन रमेश बैरागी, समाजसेवी धीरज खरकाली, नरेश फौजी, तेजबीर माहला, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य दलबीर सिंह, महेन्द्र कैमला सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed