फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पशिचमी यमुना बाईपास में देरी में सीएम ने ली अधिकारियों की क्लास, जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश

पशिचमी यमुना बाईपास में देरी में सीएम ने ली अधिकारियों की क्लास, जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश

Mon, 23 Jul 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पशिचमी यमुना बाईपास में देरी में सीएम ने ली अधिकारियों की क्लास, जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी यमुना बाईपास को चालू करने में हो रही देरी को लेकर रविवार देर शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों की क्लास ली। इस दौरान सीएम ने देरी के कारण पूछे, साथ ही अटके कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने डीसी डॉ. आदित्य दहिया को निर्देश दिए कि कार्य को जल्द पूरा करवाकर लोगों को समर्पित करें, ताकि जनता को सुविधा दी जा सके। यमुना बाईपास के बनने से शहर के लोगों को यातायात में बेहतर सुविधा मिलेगी। डीसी ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही यमुना बाईपास के कार्य को पूरा करवा करके इसका उद्घाटन करवाया जाएगा।
इससे पहले, सीएम ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आम जनता से रू-ब-रू हुए और उनकी समस्याएं जानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आमजनता की समस्याएं सुनते हुए रामनगर के रहने वाले दिव्यांग तरसेम लाल को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और स्वरोजगार में सहयोग करने के लिए डीसी डॉ. आदित्य दहिया को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि चिंता की कोई बात नहीं, सभी की शिकायतों को सुना जाएगा और उसका हल भी किया जाएगा। मेरा मकसद हर व्यक्ति को न्याय दिलाना है, इसके लिए वह लोगों से खुद मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को कहा कि वह जब भी करनाल में आते हैं कुछ न कुछ विकास की सौगात देकर जाते हैं। कल भी अनाज मंडी में 32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी, जो कि करनाल क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष उपलब्धि है। इस मौके पर नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, महासचिव योगेंद्र राणा, केश कला बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, राजबीर शर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश राणा, भगवान दास अग्गी, शमशेर नैन, पार्षद वीर विक्रम, कुलदीप शर्मा, नरेन्द्र पंडित सहित भाजपा कार्यकर्ता व अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का सरकार द्वारा हर संभव सम्मान है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा कि घबराने की बात नहीं है, जो भी कार्य हो उसके लिए कार्यकर्ताओं के लिए हर समय तैयार है। कार्यकर्ता किसी भी सार्वजनिक कार्य के लिए किसी भी समय मिल सकता है। मिलने-जुलने से ही कारवां आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed