{"_id":"5b1acf404f1c1bac6e8b6e98","slug":"21528483648-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आए 16 मामले, 12 का समाधान, एनएचएआई के चारों मामले लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आए 16 मामले, 12 का समाधान, एनएचएआई के चारों मामले लंबित
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। एनएचएआई के रवैये के आगे आखिरकार जिला प्रशासन हर बार हार मान रहा है। सड़क सुरक्षा समिति की हर माह होने वाली इस बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है, बावजूद इनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन की ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
शुक्रवार को भी इस बैठक में इसी प्रकार के हालात रहे। बैठक में कुल 16 मामले रखे गए, इनमें से 12 को निपटा लिया गया, जबकि चार मामले एनएलएआई से संबंधित थे, इन्हें पिछली बार की बैठक की तरह लंबित रखते हुए आगामी बैठक के लिए रख दिया गया। सड़कों पर यातायात को सुविधाजनक बनाने और यातायात में बाधित समस्याओं का निवारण करने के मकसद से बनाई गई जिला सड़क सुरक्षा समीति की बैठक में डीसी डॉ. आदित्य दहिया द्वारा बैठक में उपस्थित एनएचएआई अधिकारियों को गंभीरता से एक्शन लेने की नसीहत दी गई। इनमें मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे से वाहन के क्रॉस करने पर सेक्टर-14 की तरफ सर्विस लेन से मेन हाईवे पर एंट्री का प्रावधान करने, कंबोपुरा गांव के समक्ष हाईवे के साथ-साथ बनी ओपन ड्रेन पर छिद्रित स्लैब लगाने व रात को वाहनों की सुरक्षा के लिए शहर के फ्लाईओवरों पर ही एंटी ग्लेयर शीट लगाने से संबंधित थे। बैठक में एडीसी व आरटीए सचिव निशांत यादव, एसडीएम मोहम्मद ईमरान रजा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सम्पदा अधिकारी अनुपमा सांगवान व एमडी शुगरमील प्रद्युमन सिंह भी उपस्थित थे।
सड़क सुरक्षा से जुड़े इन मुद्दों का हुआ समाधान
लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर) द्वारा बड़ा गांव के पास बस क्यू शेल्टर के निकट क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की गई। करनाल-कैथल रोड़ पर नूर बैंक्वेट हॉल के पाव स्थित तीव्र मोड़ पर साईनेज लगाया गया। तरावड़ी-तखाना रोड की कैनाल साइड पर मैटल क्रैश बैरियर लगाया गया। एचएसएएमबी द्वारा बल्ला से मोरमाजरा मार्ग पर शोल्डर की रिपेयर की गई। बसताड़ा से कुटेल मार्ग पर गिरे पेड़ों को हटाकर इस रास्ते की मरम्मत की गई। कर्ण विहार की गली नंबर-2 के सामने सड़क के साथ सटे ट्रांसफार्मर पोल को पीछे हटाया गया।
विज्ञापन
चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से सावधान
पुलिस विभाग द्वारा बीते माह मई के दौरान ऐसे 609 व्यक्तियों के चालान उनके घर भेजे जा चुके हैं। गौर हो कि इसी माह में सीसीटीवी पोस्टल चालान से अलग बिना हेल्मेट के 4776 चालान किए गए। सड़क पर चलते मोबाइल यूज के 20, रेड लाइट पार करने के 70, ओवर स्पीड के 333, गलत पार्किंग के 293, गलत साइड पर ड्राइविंग करने के 1055, वाहन चालक के पास किसी भी डॉक्यूमेंट के ना मिलने पर इंपाउंड की गई गाड़ियों के 95, सीट बेल्ट ना लगाने के 412 और शराब पीकर गाड़ी चलाने के 49 चालान किए गए।
अगले कुछ दिनों में इन मुद्दों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
पुरानी सब्जी मंडी रोड पर एक कट को बंद करके वाहनों का जोखिम कम किया जाएगा, इस कार्य को नगर निगम करवाएगा। प्रशासन की ओर से विभिन्न चौक-चौराहों पर आप कैमरे की निगरानी में हैं के चेतावनी के बड़े बोर्ड लगाए जाएंगे। गढ़ीबीरबल से चंदराव रोड पर खाई के पास दीवार या रेलिंग लगाई जाएगी, कुंजपुरा रोड पर आईटीआई चौक की तरफ सर्विस लेन पर प्रवेश के लिए व दिल्ली से आईटीआई चौक पर आकर एनडीआरआई की तरफ मुड़ने के लिए स्लिप वे बनाए जाएंगे। स्मार्ट रोड पर बनाए गए साइकिल ट्रैक पर अवैध रूप से पार्किंग किए जाने वाले वाहनों के चालान काटे जाएंगे।
नए प्वाइंट भी प्रस्तुत किए गए
पुरानी सब्जी मंडी रोड पर कलंदरी गेट की तरफ जाने वाले एक रास्ते पर खड़े खंभों को हटवाने बारे कहा गया। इसी तरह शहर की टिंबर मार्केट में भी एक जगह सड़क के साथ सटे 4 ट्रांसफार्मर व खंभों को भी पीछे हटाए जाने की भी मांग की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा संगठन के प्रधान जेआर कालड़ा, अन्य सदस्यों में संदीप लाठर, एलआर चौधरी, रमन मिढ्ढा, विपिन शर्मा व एमएच चंदेल भी उपस्थित रहे।