{"_id":"5b0318b64f1c1b2b118b547a","slug":"21526929590-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर ग्रुप की महिलाएं भी अब आंदोलन की राह पर, दी सरकार को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर ग्रुप की महिलाएं भी अब आंदोलन की राह पर, दी सरकार को चेतावनी
Updated Tue, 22 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदर ग्रुप की महिलाएं भी अब आंदोलन की राह, सरकार को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। आंगनबाड़ी में खाना बनाने वाली मदर ग्रुप की महिलाओं की राज्य सरकार भारी उपेक्षा कर रही है और मदर ग्रुप की मांगों पर मुख्यमंत्री से बातचीत के लिए बुलाने का आश्वासन देने के बावजूद भी बातचीत के लिए नहीं बुला रही है। अगर राज्य सरकार जल्द से जल्द मदर ग्रुप की मांगों को पूरा नहीं करती है तो जोरदार आंदोलन छेड़ा जाएगा। जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव सविता व आंगनबाड़ी मदर ग्रुप समिति की राज्य संयोजक नूतन प्रकाश व सह संयोजक संतरो अहर ने कहा कि छह मई को आंगनबाड़ी में खाना बनाने वाली मदर ग्रुप की महिलाओं ने करनाल में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह से आठ मई को व मुख्यमंत्री की करनाल में पहली विजिट पर मुलाकात करवाने का लिखित में आश्वासन दिया था। इसके बाद 8 मई को मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह से संगठन के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की ओएसडी ने सकारात्मक ढंग से मदर ग्रुप की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द मदर ग्रुप महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से बातचीत कर मुख्यमंत्री से मिलवाया जाएगा, परंतु राज्य सरकार व प्रशासन ने मदर ग्रुप की महिलाओं को दिए आश्वासन देने बावजूद भी आशा अनुरूप कार्रवाई नहीं की। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल के दौरे पर थे, परंतु मदर ग्रुप के नेतृत्व को प्रशासन या राज्य सरकार द्वारा समय रहते नहीं बुलाया गया शाम पांच बजे प्रशासन की तरफ से फोन आया कि बातचीत के लिए आज अभी आ जाइए, जिस पर संगठन के नेतृत्व ने एतराज जताते हुए एकदम से आने में असमर्थता जताई व दोबारा से समय तय करने की मांग की। प्रशासन के इस रवैये से लगता है कि राज्य सरकार व प्रशासन मदर ग्रुप की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। ।