फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पानीपत से पंजाब जा रहा था गन्ने की फसल भेजन, डंपर की साइड लगने से लपटी ट्रैक्टर-ट्राली, लगा जाम

पानीपत से पंजाब जा रहा था गन्ने की फसल भेजन, डंपर की साइड लगने से लपटी ट्रैक्टर-ट्राली, लगा जाम

Tue, 13 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
पानीपत से पंजाब जा रहा था गन्ने की फसल भेजन, डंपर की साइड लगने से लपटी ट्रैक्टर-ट्राली, लगा जाम
पानीपत से पंजाब जा रहा था गन्ने की फसल बेचने डंपर की साइड लगने से लपटी ट्रैक्टर-ट्राली, लगा जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जीटी रोड पर एनबीजीएआर के सामने गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को एक डंपर ने सइड मार दी। जिस कारण गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर पलट गई और सड़क पर गन्ने बिखर गए। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्राली ड्राइवर को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया। हाइवे ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मश्कत के साथ ट्रैक्टर-ट्राली को सीधा कराया और जाम खुलवाया। पानीपत निवासी किसान मंजीत सिंह ने बताया कि वह पानीपत से गन्ना भर कर पंजाब के खन्ना शहर में बेचने के लिए ले जा रहा था। जैसे ही वह एनबीजीएआर के सामने पहुंचा तो एक डंपर ने पीछे से साइड मार दी, जिस कारण ट्रैक्टर-ट्राली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। किसान ने बताया कि उसने 10 एकड़ में गन्ने की फसल लगा रखी है। मगर उसे प्रदेश के शुगर मिलों से पर्ची नहीं मिली। ऐसे में गन्ना उसके खेत में ही सुख रहा था। इस लिए मजबूरन उसे पंजाब के खन्ना में बेचने के लिए ले जा रहे थे। मंजीत ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह किसानों को अधिक से अधिक पर्चियां मुहैया करवाएं। जिससे किसान परेशान न हो और वह समय पर अपना गन्ना आस-पास के क्षेत्र में ही बेच सके। हाइवे ट्रैफिक इंचार्ज गौरव पूनिया ने बताया कि सूचना मिलते ही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को सीधा करा दिया गया है और यातायात भी सुचारु कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed