फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   24 करोड़ रुपये से होने वाले 157 कार्यों पर लगी मुहर

24 करोड़ रुपये से होने वाले 157 कार्यों पर लगी मुहर

Fri, 29 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
24 करोड़ रुपये से होने वाले 157 कार्यों पर लगी मुहर
24 करोड़ रुपये के 157 विकास कार्यों पर लगी मुहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
घरौंडा नगरपालिका में हुई हाउस की बैठक में 24 करोड़ रुपये के 154 विकास कार्यों पर मुहर लगाई गई। नपा अध्यक्ष सुभाष गुप्ता की अध्यक्षता में करीब दो घंटे तक चली बैठक में यह फैसला लिया गया। वहीं शहर के हर्बल पार्क में लगभग 150 फीट से ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। दावा है कि यह पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज होगा।
साथ ही शहर के वार्ड नंबर तीन में दो करोड़ की लागत से पार्क व अन्य शहर में तीन पार्क स्वर्ण जयंती के नाम से बनाने की प्रपोजल पास किया गई। वहीं 41 नक्शे और 129 नाम परिवर्तन किए गए। बैठक में दो मनोनीत पार्षदों सहित 16 पार्षदों ने हिस्सा लिया। वीरवार को पार्षदों की बैठक के शुरूआत में मनोनीत पार्षद गुलाब धीमान की पत्नी की मृत्यु पर शोक जताया गया। बाद में शहर के 17 वार्डों मेें होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इसमें सभी वार्डों के विकास कार्यों पर मुहर लगाई गई। अधिकारियों के अनुसार, शहर व सभी वार्डों में विकास कार्य करवाने के लिए लगभग 24 करोड़ का बजट पास किया गया। नगरपालिका की आमदनी बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया और शहर के बैंक्वेट हॉल, निजी स्कूलों व गार्डनों से कूड़ा-कर्कट उठाने के लिए प्रति माह एक हजार लेने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं प्राइमरी व प्ले स्कूलों से प्रतिमाह पांच सौ रुपये लिए जाएंगे।
विज्ञापन

ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में नपा उपप्रधान कंवलजीत सिंह, नपा सचिव देवेंद्र नरवाल, पालिका अभियंता अक्षय कुमार, कनिष्ठ अभियंता नवीन कुमार, पार्षद अमरीक सिंह, जय भगवान, रामसिंह, ओंकारदत्त शर्मा, विकास शर्मा, पंकज गुलाटी, जयनारायण, गुलाब धीमान, रजनी चुघ, बबली देवी, उषा देवी, प्रोमिला देवी, शीला देवी, राजबीर कौर ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में बनेंगे चार नए पार्क
शहर के वार्ड नं. तीन में लगभग दो करोड़ की लागत से रेलवे विभाग की जमीन में पार्क बनाया जाएगा। वहीं वार्ड नंबर चार में पुरानी तहसील व पशु अस्पताल में स्वर्ण जयंती पार्क तथा वार्ड नंबर 16 में भी पार्क बनाया जाएगा।
इसी तरह शहर के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग आधा दर्जन वेलकम गेट लगाए जाएंगे। इसमें शहर की एंट्री पर कैमला, अराईपूरा, हसनपुर, मलिकपुर, फुरलक, बसताड़ा और डिंगरमाजरा रोड पर वेलकम गेट लगाए जाएंगे।
बाईपास का प्रपोजल तैयार
मलिकपुर से हाईवे जाने वाले गंदे नाले पर बाईपास बनाने की भी नगरपालिका ने प्रपोजल तैयार कर ली है। इसके लिए नपा से पब्लिक हेल्थ से बीस हजार गज जमीन लेने का प्रस्ताव पास किया है। अधिकारियों के अनुसार विभाग से जमीन शीघ्र ही तबदील होने के बाद बाईपास का कार्य शुरू हो जाएगा।

24 करोड़ की लागत से विकास कार्य करवाएं जाएंगे। बैठक में 129 नेम चेंज व 41 नक्शे पास किए गए। वही शहर में चार पार्क सहित लगभग आधा दर्जन वेलकम गेट लगाने का भी प्रस्ताव पास किया गया है। शहर के हर्बल पार्क में लगभग 150 फीट ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने की भी स्वीकृति दी गई है। सुभाष गुप्ता, अध्यक्ष, नपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed