{"_id":"5a4293ff4f1c1b74698c42ac","slug":"21514312703-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बस्तली में चोरों ने तोड़ी एटीएम बूथ की मशीन, चोरी का प्रयास विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बस्तली में चोरों ने तोड़ी एटीएम बूथ की मशीन, चोरी का प्रयास विफल
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्तली में एटीएम तोड़ा, चोरी का प्रयास विफल
अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग।
गांव बस्तली में सोमवार रात एटीएम मशीन तोड़कर नकदी चोरी करने की नाकाम कोशिश का मामला सामने आया है। चोरी करने की नियत से चोरों ने एटीएम मशीन को तोड़कर बूथ में एक तरफ गिरा दिया। इसके बावजूद भी चोर नकदी नहीं निकाल पाए। बता दें कि बूथ में कंपनी द्वारा कोई भी सुरक्षा कर्मचारी नहीं लगाया गया है। इसका फायदा शरारती तत्वों ने उठाया और रात को बूथ में घुसकर तोड़फोड़ की। जब ग्रामीणों ने सुबह एटीएम मशीन टूटी देखी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और एटीएम कंपनी के अधिकारियों को दी। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। कंपनी के फील्ड अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि करनाल-कैथल रोड स्थित गांव बस्तली के बस स्टैंड पर एक निजी कंपनी की एटीएम मशीन लगी है। सोमवार रात चोरों ने मशीन से नकदी निकालने की कोशिश की। लेकिन जब पैसे नहीं निकाल सके तो उन्होंने एटीएम मशीन को तोड़कर एक साइड पर गिरा दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हवलदार राजेश ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।