फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मुर्द को दफनाने गए तो बरसाए ईंट-पत्थर, सड़क पर ही रख दिया शव

मुर्द को दफनाने गए तो बरसाए ईंट-पत्थर, सड़क पर ही रख दिया शव

Wed, 06 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
मुर्द को दफनाने गए तो बरसाए ईंट-पत्थर, सड़क पर ही रख दिया शव
मुर्दे को दफनाने गए तो बरसाए ईंट-पत्थर, सड़क पर ही रख दिया शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
असंध। शहर के वार्ड नबंर-4 में ईसाई धर्म की एक महिला की मौत के बाद जब लोग उसको दफनाने के लिए गए तो कालोनी वासियों द्वारा ईंट और पत्थर बरसाने का मामला सामने आया है। दफनाने के लिए जगह नहीं मिलने पर मृतक के नाराज परिजनों ने शव को सालवन चौक पर रख दिया और जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगने से प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार हिम्मत सिंह, नपा सचिव महाबीर धानिया व नपा चेयरमेन दीपक छाबड़ा मौके पर पहुंचे व उन्होंने जाम खुलवाने का नाकाम प्रयास किया। आनन-फानन में सालवन चौक स्थित खाली पड़ी जमीन में महिला के शव को दफनाया गया। इसके बाद ही यातायात सामान्य हो पाया। मामले के अनुसार, सोमवार देर रात असंध के सामान्य अस्पताल में ईसाई समाज की महिला प्यारो देवी का लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। शव दफनाने की जगह नहीं होने के कारण परिजनों ने इसकी सूचना नगरपालिका को दी। नपा के अधिकारियों ने राहडा रोड के पास मुर्दे को दफनाने की बात कही। जब परिजन शव को लेकर राहडा रोड के पास पहुंचे तो वहां मौजूद कालोनी वासियों ने उन पर ईंट व पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। भारी विरोध को देखते मृतक के परिजन शव को लेकर वापस आ गए और शहर के सालवन चौक पर शव को रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम से इस दौरान वाहनों की लंबी-लंबी लाईनें लग गई। लगभग एक घंटा जाम लगने के बाद पुलिस ने वाहनों का रास्ता बदल दिया और वाहनों को कैथल रोड़ बाईपास से निकलवाया। इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार हिम्मत सिंह, नपा सचिव महाबीर धानिय व नपा चेयरमेन दीपक छाबड़ा मौके पर पहुंचे व उन्होंने जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन परिजन नहीं माने। परिजन बार बार एक ही गुहार लगाते रहे कि हमें तो दफनाने की जगह चाहिए बस। आखिरकार नपा सचिव व चेयरमैन ने पुलिस की मौजूदगी में सालवन रोड स्थित खाली पड़ी जमीन में शव को दफनाया गया और मामले को शांत किया गया।
मिलीभगत से शमशान भूमि पर किया कब्जा
ईसाई धर्म के लोगों ने बताया कि असंध के वार्ड नंबर चार में उनके समुदाय के लगभग 50 घर हैं, वह पिछले कई वर्षों से बंदराला रोड स्थित जगह में मुर्दे दफनाते आ रहे हैं। उनके पास उस समय के नपा सचिव के जमीन को लेकर आदेश भी उनके पास हैं। प्रेम मसीह, अली, सरदूल, अनिल, इस्माइल, सोनू, यासिर, सरोज, सकुंतला, रोशनी व ग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से कुछ राजनीति लोगों व अधिकारियों से मिलीभगत होने के कारण वहां पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने उस पर कब्जा कर लिया है। इस समस्या को लेकर वह कई बार नपा अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या की तरफ किसी ने भी कोई ध्यान नहीं दिया है। जिस कारण आज उन्हें परेशानियों का सामना करना पडा है और शव को सड़क पर लेकर बैठने पर मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने चेताया कि अगर शमशाम भूमि के लिए स्थाई जमीन नहीं दी गई तो इसको लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नगरपालिका ने जो जगह ईसाई समुदाय को दी थी, उस जगह पर कोर्ट केस चल रहा है और आज अस्थाई समाधान करते हुए मुर्दे को सालवन रोड पर स्थित बच्चा गाड वाली भूमि के पास दफनाया गया है और अति शीघ्र इसका स्थाई समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महाबीर धानिया, नपा सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed