{"_id":"595e756b4f1c1bb56e8b4719","slug":"21499362667-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाप बाक्स : यहां तालाब से गुजरकर तालाब में होती पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाप बाक्स : यहां तालाब से गुजरकर तालाब में होती पढ़ाई
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां तालाब से गुजरकर तालाब में होती पढ़ाई
करनाल।
करनाल। ग्राम पंचायत शेखपुरा जागीर के गांव नगला फार्म में जोहड़ का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गांव के सरकारी स्कूल में व मुख्य रास्ते पर व जोहड़ के आसपास के घरों में कई दिनों से भरा हुआ है। इसको लेकर कई बार ग्राम पंचायत व प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन आज भी बच्चों को गंदे पानी में से होकर स्कूल आना पड़ता है। अहम बात यह है कि स्कूल के प्रांगण में भी पानी जमा है और स्कूल के बाहर भी। स्कूल के साथ लगती गली तालाब बनी हुई है। बच्चों को इसी पानी से होकर स्कूल तक पहुंचना पड़ता है। हालात को देखते हुए गुरुवार को मजबूरी में बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण गांव का तालाब ओवरफ्लो हो गया है और पानी स्कूल के प्रांगण तक पहुंच गया है। इसको लेकर न तो प्रशासन गंभीर है और न ही पंचायत। हालांकि, दिसंबर, 2016 में ग्राम सभा मीटिंग में इस जोहड़ के गंदे पानी की निकासी के लिए आरसीसी के पाइप लाइन डलवाने के लिए प्रस्ताव भी पास किया गया था, लेकिन इस समस्या से निजात दिलाने के लिए अभी कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। स्कूल व गांव में गंदा पानी भरा होने व सरपंच द्वारा उचित कार्यवाही न करने से ग्रामीणों में रोष है तथा उन्होंने जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। रोष व्यक्त करने वालों में रामप्रकाश, सुधीर कुमार, जवेरी, बलवान, सन्नी, प्रवेश, संतोष, जीतू, करतार सिंह, रानी, वर्षा, फुलवती, लाजवंती, दिलदार राणा, कुलदीप, रामप्रकाश राणा, बलविंद्र, राहुल, राकेश का कहना है कि बच्चों को गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है, स्कूल में भी पानी जमा है, ऐसे में बच्चों के बीमार होने का खतरा पैदा हो गया है। इस बारे में सरपंच हरि सिंह का कहना है कि पानी निकासी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इस बारे में डीईईओ सरोजबाला गुर का कहना है कि इस मामले में वे प्रशासन से बात करेंगी और पानी निकासी के प्रबंध किये जाएंगे।