फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   21 sheep died after drinking chemical tainted water

Karnal News: केमिकल युक्त पानी पीने से 21 भेड़ों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
21 sheep died after drinking chemical tainted water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। नगला मेघा में संदिग्ध परिस्थितियों में 21 भेड़ों की मौत हो गई। आशंका है कि केमिकल युक्त पानी पीने से भेड़ों की जान गई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच कर रही है। नगला मेघा निवासी पीड़ित संजय ने बताया कि वह 12 बजे नगला मेघा में भेड़ों को चराने के लिए आया था।
फैक्ट्री के सामने ही वह भेड़ों को चरा रहा था। वहीं पर पानी भरा हुआ था। जिसको भेड़ों ने पी लिया फिर एक के बाद एक भेड़ गिरने लगी और देखते ही देखते मर गईं। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक दीपक कुमार ने बताया कि फैक्ट्री में सफाई की गई थी। प्लॉट में जो पानी भेड़ों ने पिया है। उसमें चूने के सिमटिम मिले हैं। इसको भेड़ों ने पानी समझकर पिया। जिस पानी को भेड़ों ने पिया है उसमें केमिकल और चूना मिला था। यह एक तरह से तेजाब होता है। फैक्ट्री को किराये पर लेने वाले मालिक सन्नी ने बताया कि हमने सिर्फ फैक्ट्री को वॉश करवाया है।
विज्ञापन

फर्श को सिर्फ पानी से धोया है। अब यह प्लॉट में पड़ा पानी कहां का है, इसका पता नहीं है। मामले के जांच अधिकारी अजय ने बताया कि यह फैक्ट्री खाली है और इसमें सफाई की गई थी। पानी का सैंपल लिया गया है। शिकायत के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed