फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रन फॉर यूनिटी में शहरवासियों ने दौड़कर दिया एकता का संदेश, मंत्री ने दिलाई शपथ

रन फॉर यूनिटी में शहरवासियों ने दौड़कर दिया एकता का संदेश, मंत्री ने दिलाई शपथ

Thu, 01 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी में शहरवासियों ने दौड़कर दिया एकता का संदेश, मंत्री ने दिलाई शपथ

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व एकता दिवस पर शहर में रन फॉर यूनिटी मैराथन में सैकड़ों शहर वासी दौड़े और एकता का संदेश दिया। इस मैराथन को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्ण देव कांबोज ने बाल भवन से हरी झंडी देकर रवाना किया था। मैराथन न्यायपुरी रेडक्रास भवन से होती हुए मॉल रोड, आंबेडकर चौक, गांधी चौक, अस्पताल चौक से सेक्टर 12 के चौक से वापस बाल भवन परिसर में पहुंची। इस मैराथन द्वारा नागरिकों को देश की एकता बनाए रखने के लिए संदेश दिया। मंत्री द्वारा मैराथन में शामिल युवाओं व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। इससे पहले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत को एक मजबूत, अखंड शक्तिशाली राष्ट्र बनाने तथा एकता को बढ़ावा देने के लिए जो अहम भूमिका निभाई, उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर प्रतिमा का गुजरात की नर्मदा नदी के सरदार सरोवर बांध पर अनावरण किया गया। इस प्रतिमा को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आएंगे और यह दुनिया की एक आकर्षक प्रतिमा होगी। यहां पर सरदार पटेल की जीवनी के लिए संग्रहालय बनाया गया है।


सरदार वल्लभ भाई सच्चे देशभक्त थे
घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल सच्चे देशभक्त थे। वह अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी व समर्पण भाव से निभाते थे। उन्होंने किसानों से की जा रही वसूली को आंदोलन करके माफ करवाया तथा वर्ष 1920 में स्वदेशी को अपनाया और विदेशी कपड़ों की होली जलाई, देश की आजादी में सरदार वल्लभभाई पटेल का अहम योगदान है। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, जिला महासचिव योगेंद्र राणा, जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सतीश राणा, भाजपा नेता शमशेर नैन, मार्केट कमेटी के चेयरमैन ईलम सिंह, प्रशासन की ओर से डीसी आदित्य दहिया, एडीसी निशांत यादव, एसडीएम घरौंडा इमरान रजा, डीएसपी वीरेंद्र कुमार, डीएसओ जगदीश चंद्र, जिला खेल एवं युवा मामले अधिकारी जोगिंद्र सिंह सहित जिले के खेल कोच व स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed