फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सीएम विंडो पर हुई शिकायत के बाद सब्जी उतृष्ठता केंद्र के उपनिदेशक सस्पेंड

सीएम विंडो पर हुई शिकायत के बाद सब्जी उतृष्ठता केंद्र के उपनिदेशक सस्पेंड

Thu, 17 Aug 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
सीएम विंडो पर हुई शिकायत के बाद सब्जी उतृष्ठता केंद्र के उपनिदेशक सस्पेंड
सीएम विंडो पर हुई शिकायत के बाद सब्जी उत्कृष्टता केंद्र के उपनिदेशक सस्पेंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। सीएम विंडो में हुई एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा सरकार ने बागवानी विभाग के उपनिदेशक दीपक कुमार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सस्पेंशन के दौरान दीपक कुमार बागवानी विभाग के मुख्यालय में रिपोर्ट करेंगे और बागवानी विभाग के महानिदेशक की अनुमति बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। करीब अढ़ाई माह पहले दीपक कुमार का तबादला घरौंडा स्थित इंडो-इजराइल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र पर हुआ था। प्रदेश में पहली बार सीएम विंडो पर हुई शिकायत पर सरकार की ओर से की गई बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इसके तहत कार्रवाई करते हुए हरियाणा सरकार ने बागवानी विभाग के उपनिदेशक दीपक कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

बता दें कि दीपक कुमार पिछले करीब ढाई माह पहले सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में बागवानी विभाग के उपनिदेशक के पद पर तैनात हुए थे। उनके ड्यूटी ज्वाइन करते ही सीएम विंडो में लगी शिकायत के आधार पर इनको जुलाई माह में ही हरियाणा ने निलंबित कर दिया था, लेकिन सरकार की ओर से उनको निलंबन आदेश प्राप्त नहीं हुए थे। 16 अगस्त को उपनिदेशक को सरकार की ओर से सस्पेंशन के आदेश मिल गए है। इसके चलते सरकार ने उनको अपना स्टेशन छोड़कर पंचकूला मुख्यालय में रिपोर्ट करने के आदेश जारी कर दिए है। इस संबंध में जब दीपक कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सरकार की यह कार्रवाई अनुचित है। सरकार ने अभी तक उनको सस्पेंड करने का कारण नहीं बताया है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि मुझे सस्पेंड किए जाने का कारण बताया जाए। उधर, हरियाणा बागवानी विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सैनी ने बताया कि सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में पोस्टिंग से पूर्व ही बागवानी विभाग के उपनिदेशक दीपक कुमार पर सीएम विंडो में एक शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed