फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जिन गऊशालाओं के रास्ते कच्चे हैं, उनका पक्का कराया जाएगा : मंगला

जिन गऊशालाओं के रास्ते कच्चे हैं, उनका पक्का कराया जाएगा : मंगला

Thu, 13 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
जिन गऊशालाओं के रास्ते कच्चे हैं, उनका पक्का कराया जाएगा : मंगला
जुंडला। श्री कृष्ण गोपाल गोशाला में चल रही गो विज्ञान कथा में हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष भानीराम मंगला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर भगवान कृष्ण के चरणों में शीश नवाया और देश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने गाय के विषय पर विस्तार से चर्चा की और गोशाला को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो गोशाला देसी बछड़ियों के लिए अलग से वार्ड बनाएगी उस गोशाला को 5 लाख रुपये और पंचगव्य निर्माण से संबंधित संयंत्र दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने देसी गाय के दूध, गोबर, घी, गौमूत्र व छाछ में कितनी ताकत होती है इस को प्रयोगात्मक विधि से भी समझाया। इससे पूर्व गऊशाला परिसर में हवन यज्ञ किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने आहुति डाल कर सभी के मंगलमयी जीवन की कामना की। इस अवसर पर गऊशाला को पूर्ण समर्पित गोपाल गौ स्वामी जी, प्रधान कृष्ण मुरारी सिंगला, प्रेम शर्मा, लक्ष्मण सलूजा, वेदप्रकाश शर्मा, भुवनेश्वर शास्त्री, सुरेश कांबोज, ओमप्रकाश सेहरा, रोशन लाल पिचौलिया, सुभाष जुंडला, बलबीर भोला गऊ भक्त मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed