फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जीएसटी : आज से यूरिया 31 और डीएपी होगा 145 रुपये महंगा, किसानों पर पड़ेगा करोंड़ों का बोझ

जीएसटी : आज से यूरिया 31 और डीएपी होगा 145 रुपये महंगा, किसानों पर पड़ेगा करोंड़ों का बोझ

Fri, 30 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी : आज से यूरिया 31 और डीएपी होगा 145 रुपये महंगा, किसानों पर पड़ेगा करोंड़ों का बोझ
जीएसटी : आज से यूरिया 31 और डीएपी होगा 145 रुपये महंगा, किसानों पर पड़ेगा करोड़ों का बोझ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जीएसटी का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ेगा। एक जुलाई से यूरिया और डीएपी खाद 31 से 145 रुपये महंगा हो जाएगा। बता दें कि खाद पर 12 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाया गया है। ऐसे में 284 रुपये में मिलने वाला यूरिया का एक बैग 315 रुपये में और डीएपी का एक बैग 1035 से 1180 रुपये हो जाएगा। इसी प्रकार पोटाश का रेट 550 से 690 रुपये तय किया गया है। बता दें कि फिलहाल धान का सीजन शुरू हुआ और काफी मात्रा में किसानों ने अभी तक खाद की खरीद नहीं की है, ऐसे में जिले के किसानों पर लाखों रुपये का बोझ जीएसटी के रूप में पड़ेगा। आंकड़ों की बात करें तो सालभर में जिले में 1.70 लाख मीट्रिक टन यूरिया खाद की खपत होती है। कुछ इसी प्रकार से जिले में करीब 35 हजार मीट्रिक टन डीएपी की खपत होती है। ऐसे में अनुमान लगाये जाए तो करोड़ों रुपये की मार किसानों पर टैक्स के रूप में पड़ेगी। अकेले धान के सीजन में 70 से 80 हजार मीट्रिक टन यूरिया व 12 से 15 हजार मीट्रिक टन डीएपी की लागत है। कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिलेभर में अब तक 55 हजार मीट्रिक टन खाद की सप्लाई दी जा चुकी है। यह सप्लाई जिले में पैक्स व अन्य डीलरों के पास भेजी गई है। इसके अलावा, गोदामों में खाद का स्टाक पूरा है। गौरतलब है कि जिले में खाद की सप्लाई हैफेड, कृभको व इफको एसेंसी कर रही हैं। डीडीए प्रदीप मिल का दावा है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है और लगातार खाद पैक्सों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जा रहा है।
(समर्थन में उतरी सरकार)ऐतिहासिक फैसला : कल्याण
करनाल। घरौंडा विधायक व हैफेड चेयरमैन हरविंद्र कल्याण ने कहा है कि आजादी की घोषणा की तरह 70 साल बाद अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव लाने वाले वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी के लागू होने से देश में एक नई सुबह का आगाज होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी दलों ने सहमति बनाकर इस दूरगामी योजना को आगे बढ़ाया है, इससे महंगाई कम होगी और देश में एक समान कर प्रणाली लागू होगी। पूरी व्यवस्था ऑनलाइन होगी, इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, हर खरीद बिक्री को ट्रेक किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सभी वर्गों को मिलेगा लाभ : कांबोज
करनाल। राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज का कहना है कि देशभर में एक जैसा टैक्स लागू होने से सभी वर्गो को लाभ मिलेगा। इससे आमजन को राहत मिलेगी। काफी लंबे समय से देश में जीएसटी की जरूरत समझी जा रही थी, लेकिन सरकार ने इसके लाभ देखते हुए इसे लागू करने का काम किया। जीएसटी लागू होने के पश्चात देश आर्थिक ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा। इतना ही नहीं भ्रष्टाचार पर लगाम लगानेे में जीएसटी मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सोम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed