{"_id":"68d83b533fb97969bc0410c0","slug":"200-carts-will-collect-garbage-from-narrow-streets-karnal-news-c-18-knl1008-747595-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तंग गलियों से 200 रेहड़ियां उठाएंगी कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तंग गलियों से 200 रेहड़ियां उठाएंगी कचरा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर की तंग गलियों से अब नगर निगम रेहड़ियों से कचरा उठवाएगा। निगम के बेड़े में 200 रेहड़ियां शामिल की जाएंगी। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान और स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को नगर निगम की ओर से सेक्टर-13 सामुदायिक केंद्र स्थित सफाई शाखा के कार्यालय से 50 नई रेहड़ियां सफाई कर्मचारियों को वितरित की गईं।
25 रेहड़ियां सेक्टर-12 स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से जबकि अन्य 25 सुगम स्वच्छता एजेंसी की ओर से दी गई हैं। इनके अलावा जल्द ही 150 नई रेहड़ियां निगम के सफाई संसाधनों में शामिल होंगी। सफाईमित्रों को घास-झाड़ी काटने के लिए तलवार भी दी गईं। विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेनू बाला गुप्ता और निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा मौजूद रहे।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे, इसके लिए सफाई कर्मचारियों को समय-समय पर संसाधनों की आवश्यकता रहती है। महापौर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि नगर निगम लगातार सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहा है। निगम आयुक्त अशोक कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा आदि मौजूद रहे।