फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   20 years imprisonment for kidnapping and raping a teenager

Karnal News: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for kidnapping and raping a teenager
किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।
विज्ञापन

निसिंग थानाक्षेत्र से छह मार्च 2019 को एक किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों ने आसपास के लोग और रिश्तेदारों से पता किया, मगर किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने डाचर के गुरमीत सिंह पर शक जताया। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद 21 मार्च को किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने बताया था कि आरोपी गुरमीत ने जेब से रुमाल निकालकर उसके मुंह पर रख दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे साथ ले गया और पिस्तौल के बल पर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के बयान पर पुलिस ने आरोपी युवक को 23 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के घर से पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया। जिला न्यायवादी डॉ. पंकज ने बताया कि इस मामले में गवाहों एवं सबूतों के आधार पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेणु राणा की अदालत ने गुरमीत को दोषी करार दिया है। उन्होंने बताया कि गंभीर मामलों में दोषियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने का भरसक प्रयास रहता है। दोषियों को सजा मिलने से समाज में भी सकारात्मक संदेश जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed