फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   20 to be in Loharu Mahapanchayat State Farmers' Rights

20 को लोहारू में होगी राज्य स्तरीय किसान अधिकार महापंचायत

Mon, 16 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Mon, 16 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश
विज्ञापन
सरकार की ओर से किसानों की लगातार उपेक्षा से किसान समुदाय में गहरा रोष पनप रहा है। इसको लेकर 20 नवंबर को लोहारू में राज्य स्तरीय किसान अधिकार महापंचायत आयोजित की जा रही है। महापंचायत में बिजली की बढ़ाई गई दरों को वापस न लिए जाने के विरोध में बिलों की होली भी जलाई जाएगी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकेत, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह सहित कई प्रमुख किसान नेता महापंचायत को संबोधित करेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने बताया कि भाकियू के बैनर तले किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर काफी समय से शांतिप्रिय तरीके से धरना-प्रदर्शन करके अपनी आवाज को बुलंद करते आ रहे हैं। इसमें पिछले 30 सितंबर को प्रदेशभर में सांकेतिक तौर पर 26 स्थानों पर किया गया सड़क रोको आंदोलन भी प्रमुख तौर पर शामिल है, लेकिन इसके बावजूद भाजपा की सरकारें किसानों के प्रति उदासीन बनकर चुप्पी साधे हुए है।

 किसान नेता मान ने कहा कि सरकार की चुप्पी को तोड़ने के लिए लोहारू स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में किसान अधिकार महापंचायत आयोजित की जा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर पूर्णरूप से किसान विरोधी सरकार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान हितैषी स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को केंद्र की सरकार लागू न करके किसानों के हितों पर कुठाराघात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed