फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   20 including children and women trapped in water were rescued

Karnal News: पानी में फंसे बच्चों और महिलाओं समेत 20 को बचाया

Wed, 12 Jul 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 12 Jul 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
20 including children and women trapped in water were rescued
करनाल। इंद्री खंड के गांव गढ़पूर टापू में यमुना का तटबंध टूटने से आसपास के गांवों में पानी भर गया है। जिसकी वजह से कई लोग फंस गए। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने राहत कार्य के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया। इन टीमों ने पांच बच्चों, एक महिला और 15 अन्य लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य को तेज गति से करने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों की सहायता ली जा रही है। उन्होंने पुलिस टीमों को निर्देश दिया कि सभी गांव के सरपंचों से संपर्क रखें और तुरंत मदद उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

घरौंडा। पहाड़ी इलाकों में चल रही बारिश की वजह से यमुना नदी में कई लाखों क्यूसेक पानी छोड़ दिया है। जिससे यमुना नदी पूरे उफान पर है। जिससे यमुना से सटे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जिसको लेकर विधायक हरविंदर कल्याण ने यमुना नदी का अधिकारियों के साथ दौरा किया। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उन्हें घबराने की जरूरत है। यमुना नदी में पानी आने से क्षेत्र के गांव लालूपुरा, बलहेड़ा, मुंढो गढ़ी सहित अन्य कई गांवों के ग्रामीण दहशत में है। यमुना में पानी आने से किसानों की फसल व सब्जी बर्बाद हो गई है। मंगलवार को विधायक हरविंदर कल्याण अधिकारियों के साथ यमुना पर पहुंचे ओर पूरी स्थिति की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के पास से गुजरने वाली यमुना के तटबंधों पर पूरी व्यवस्था की हुईं है। ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है। संवाद
विज्ञापन

कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाकर करें मदद: सांसद
करनाल। सांसद संजय भाटिया ने भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में मंगलवार को कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक बुलाई। जहां कार्यकर्ताओं से कहा गया कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में जाकर मदद करें। प्राकृतिक आपदा में लोगों की मदद करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। बाढ़ से प्रभावित गांवों के लोगों को खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक जरूरी सामान पहुंचाना भी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, महापौर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मुख्यमंत्री के निजी सचिव अभिमन्यु, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा के साथ ही अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू और डेरा कारसेवा ने पहुंचाई राहत साम्री
करनाल। जिन गांवों में यमुना का पानी भर गया है, वहां के ग्रामीणों की मदद के लिए भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। मंगलवार को यूनियन ने डेरा कार सेवा करनाल के सेवादारों के सहयोग से यमुना से लगते गांव नगली, चंद्रआओ, नबीयाबाद व अन्य गांवों में खाद्य सामग्री पहुंचाई। भाकियू सर छोटूराम के प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी और कोर कमेटी सदस्य अमृतपाल बुग्गा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय लोगों की मदद करना हमारा परम कर्तव्य है।इस मौके पर बहादुर मेहला बलड़ी, अमृतपाल बुग्गा, वरिंद्र डाचर, सुरेंद्र पाल रामगढिय़ा, साहिब कलेर गोंदर, अमित मेहला बलड़ी, मलकीत बुग्गा गोंदर व गुरदेव बब्बर निसिंग आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed