{"_id":"616357228ebc3e05e91ab78c","slug":"20-71-lakh-cheated-in-the-name-of-selling-land-karnal-news-knl861055134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचने के नाम पर 20.71 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बेचने के नाम पर 20.71 लाख ठगे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। घरौंडा थाना क्षेत्र में भूमि बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 20.71 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। बताते हैंकि पति पत्नी ने मिलकर उससे जमीन बेचने के नाम पर बयाना लेकर रुपये ठगे है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
घरौंडा के कोहंड गांव निवासी टेकराम ने पुलिस अधीक्षक करनाल को शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव के ही जयपाल ने उसके साथ अपनी 8 कनाल जमीन इकरारनामा 8 जनवरी 2021 को किया था। जिसका सौदा 30 लाख रुपये में हुआ था। बयाना के दौर पर 20,71,390 रुपये ले लिए थे। रजिस्टरी की तारीख 8 मार्च 2021 तय की थी। तय तिथि पर वह बकाया भुगतान लेकर तहसील कार्यालय घरौंडा पहुंचा लेकिन जयपाल नहीं आया। जमीन के कागजों की जानकारी की तो मासूम हुआ कि जयपाल ने उसे इकरारनामा करने से पहले ही जमीन को अपनी पत्नी मुकेश देवी के नाम कर दी है। जमीन का मालिक न होते हुए भी पुराने अभिलेखों से इकरारनामा किया है। आरोप लगाया कि जयपाल ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसके साथ साथ धोखाधडी की है। रुपये वापस मांगे तो 30 लाख रुपये का फर्जी चेक 30 अप्रैल को दे दिया। जोकि बैंक में लगाने पर डिसऑनर हो गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर घरौंडा थाना पुलिस ने आरोपी पति पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।