{"_id":"f158a107b9b020aef33f2698e4561c6c","slug":"2-6-million-grant-for-punderi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंडरी के लिए साढ़े छब्बीस लाख का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंडरी के लिए साढ़े छब्बीस लाख का अनुदान
पूंडरी
Updated Sat, 04 Jan 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद नवीन जिंदल ने शनिवार को पूंडरी के गांवों का दौरा कर 26,53,000 रुपये का अनुदान विकास कार्यों के लिए दिया। जिंदल ने पूंडरी हलके के बधनारा, डीग, हजवाना, खेड़ी सिकंदरपुर, जांबा, डडवाना और सलेमपुर गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया है।
उन्होंने लोकपाल, नया भूमि अधिग्रहण कानून, सूचना, शिक्षा और भोजन के अधिकार को कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की देन बताया। उन्होंने कहा कि गोहाना रैली में की गई सभी 31 घोषणाएं सरकार ने लागू कर दी हैं। बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों की पेंशन एक हजार रुपये कर दी गई है। सफाई कर्मियों, मजदूरों, चौकीदारों, नंबरदारों, सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ समाज के सभी तबकों के लिए हुड्डा सरकार ने अनेक ऐसी योजनाएं चलाई हैं, जिससे प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो सकेगा।
सांसद जिंदल ने नगर निकायों में ठेका प्रथा समाप्त करने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट, न्यूनतम मजदूरी 8100 रुपये प्रतिमाह, प्रियदर्शिनी आवास योजना के तहत मकान, पहली कक्षा से वजीफा, खिलाड़ियों को उचित सम्मान दिए जाने के हुड्डा सरकार के कदम की भी सराहना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन महावीर, अशोक रामगढ़, अजमेर मटोर, सतपाल डीग, सुभाष, साहब सिंह म्यौली, पबनावा के पूर्व सरपंच प्रेम सिंह, दर्शन सिंह खनौदा, बिल्लू बरसाना, प्रदीप शर्मा, अजीत सिंह हाबड़ी, रामचंद्र गूजर, पीएल भारद्वाज, एडवोकेट मनोज दुआ, रामचंद्र सांकरा, विजयपाल, जयपाल फरल, बलदेव हाबड़ी, सुनील दत्त शर्मा, प्रीतम नैन, मालाराम सरपंच, कृष्ण फौजी, संदीप सिंह, युवा हलका अध्यक्ष सुभाष, सरपंच दिनेश चंद, मनोज कुमार, भूषण म्यौली, डॉ. कृष्णपाल, सरपंच सुल्तान, संजीव रसीना, श्याम सुंदर कौल मौजूद रहे।
केंद्र की नीतियां सराहीं
जनसभा को संबोधित करते हुए जिंदल ने कहा कि यूपीए सरकार ने जनता को लोकपाल, सूचना, शिक्षा व भोजन का अधिकार दिया है। इसी तरह विश्व की सबसे बड़ी रोजगार योजना मनरेगा दी है। सांसद ने इस दौरे में भी बच्चों और युवाओं को जिम किट, क्रिकेट किट और वालीबाल किट देने की घोषणा की। इसके अलावा गांवों के प्रमुख धर्मस्थलों के प्रति आस्था जताते हुए उन्होंने सहयोग राशि भी दी। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल के साथ मिलकर वह क्षेत्र के विकास में जुटे हैं। 16 सड़कें और 10 बिजलीघर उनके कार्यकाल में क्षेत्र को मिले हैं। सांसद जिंदल ने गांव-गांव घूमकर विकास कार्यों के लिए ग्रांट बांटी।
इन गांवों को इतना अनुदान
बधनारा-2.25 लाख, डीग-5.46 लाख, हजवाना-6.72 लाख, खेड़ी सिकंदरपुर-3.8 लाख, जांबा-3.6 लाख, डडवाना-1.3 लाख, सलेमपुर-3.4 लाख रुपये का अनुदान दिया।