फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आंगनबाड़ी व हेलपर वर्करों ने तीन दिन ओर बढ़ाई हड़ताल, आज काली चुन्नी ओढ़कर करेंगी प्रदर्शन

आंगनबाड़ी व हेलपर वर्करों ने तीन दिन ओर बढ़ाई हड़ताल, आज काली चुन्नी ओढ़कर करेंगी प्रदर्शन

Tue, 26 Feb 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी व हेलपर वर्करों ने तीन दिन ओर बढ़ाई हड़ताल, आज काली चुन्नी ओढ़कर करेंगी प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन ने हड़ताल तीन दिन और बढ़ा दी है। राज्यभर में 27 फरवरी तक प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। 26 फरवरी को काला दिवस मनाया जाएगा। सभी आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर 26 फरवरी को काली चुन्नी ओढ़कर धरने पर बैठेंगी। सोमवार को धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रूपा राणा ने की और संचालन बिजनेश राणा ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कहा था कि वर्करों को मजदूर की कैटेगिरी में डालेंगे, हेल्पर्स को भी पदनाम बदलकर अकुशल मजदूर मानेंगे, अतिरिक्त पैसा देंगे। 50 प्रतिशत प्रमोशन केवल सीनियरटी के आधार पर होगा। सरकार इस सबका जवाब दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्कर्स व हेल्पर्स जब तक उन्हें हक नहीं मिलता तब तक अपना संघर्ष जारी रखेंगी। हड़ताल 27 फरवरी तक जारी रहेगी। 27 को पुतले फूंके जाएंगे। संगठन नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार को न तो 51 हजार वर्कर्स हेल्पर्स के परिवारों की चिंता है, न बच्चों की और न ही गर्भवती व दूध पिलाने वाली माताओं की। प्रधानमंत्री ने 11 सितंबर को वर्कर्स के मानदेय में 1500 व हेल्पर्स के लिए 750 की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। छह महीने गुजरने को है आखिरकार क्यों अभी तक वह बढ़ोतरी लागू नहीं की जा रही। इस अवसर पर मधु शर्मा, रूपा राणा, राकेश राणा, कमला, सुषमा, संगीता, कमलेश, सुनीता, सतपाल सैनी, जोगा सिंह, ओपी मिटा, जगपाल राणा, ममता, अमरजीत कौर व अंग्रेजों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed