फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसान होगा कर्ज मुक्त : हुड्डा

हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसान होगा कर्ज मुक्त : हुड्डा

Wed, 20 Feb 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसान होगा कर्ज मुक्त : हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल. घरौंडा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिह हुड्डा ने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों को कर्ज मुक्त कर दिया जाएगा। सरकार किसानों को उस तरह से फसलों के भाव और सुविधाएं देगी, जिससे किसानों को कर्ज लेने की जरूरत ही नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि भाषणों से देश और प्रदेश नहीं चलता है। कांग्रेस हरियाणा के स्वाभिमान को फिर से स्थापित करके रहेगी।
वह मंगलवार को करनाल में हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन सरदार त्रिलोचन सिंह के निवास पर हजारों लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, सभी ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा। वहीं, पूर्व सीएम घरौंडा के गांव डिंगर माजरा में शहीद बलजीत सिंह के घर सांत्वना देने पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सरदार त्रिलोचन सिंह ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों का स्मरण करते हुए कहा कि देश के स्वाभिमान की कीमत पर सब साथ हैं। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता, अशोक खुराना, सुरेंद्र नरवाल, राकेश कांबोज, एम.एस चोपड़ा, मराठा वीरेंद्र, रघुवीर संधु, हरी राम साभा, अमनदीप सिंह, जोधा सिंह, रणपाल संधु, धर्मपाल कौशिक, रामशरण भोला, अमरजीत धीमान, दीवान कुलदीप सिंह चोपड़ा, गुरदीप थल राजेंद्र गुप्ता सहित तमाम कांग्रेस नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


कांग्रेस का उम्मीदवार लोकल ही होगा : हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इशारों इशारों में ही कह डाला कि करनाल से कांग्रेस का उम्मीदवार लोकल ही होगा। उम्म्ीदवार को एक्सपोर्ट नहीं किया जाएगा। उन्होंने मंच पर आसीन नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि संभावित उम्मीदवार इनमें से ही होगा। जब कि मंच पर पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, सुमिता सिंह, त्रिलोचन सिंह, भीमसेन मेहता, मराठा वीरेंद्र मराठा और अशोक खुराना आसीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed