फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी मतगणना : 103 प्रत्याशियों के भाग्य का आज होगा फैसला, ईवीएम बताएगी किसके सिर सजेगा मेयर का ताज

कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी मतगणना : 103 प्रत्याशियों के भाग्य का आज होगा फैसला, ईवीएम बताएगी किसके सिर सजेगा मेयर का ताज

Wed, 19 Dec 2018 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी मतगणना : 103 प्रत्याशियों के भाग्य का आज होगा फैसला, ईवीएम बताएगी किसके सिर सजेगा मेयर का ताज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मेयर का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला बुधवार को हो जाएगा। नगर निगम चुनाव को लेकर डीएवी स्कूल में सुबह 8 बजे कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच ईवीएम का पिटारा खुलेगा। मतगणना शुरू होने के बाद करीब चार से पांच घंटे में हार जीत का फैसला हो जाएगा।
दोपहर 2 बजे तक प्रशासन मेयर सहित सभी 20 विजेता पार्षदों के नाम घोषित करने के दावे किए जा रहे हैं। मतगणना के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। दो दिन के मंथन के बाद संभावनाएं जताई जा रही हैं कि भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता और इनेलो समर्थित आशा वधवा के बीच कांटेदार मुकाबला होने के आसार हैं। राजनीतिक जानकार ये भी दावा कर रहे हैं कि इन दोनों प्रत्याशियों में हार और जीत का अंतर कम ही रहेगा। हालांकि, दोनों ही प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं और पूरे तामझाम के साथ मतगणना केंद्र पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि स्थानीय निकाय चुनाव में मेयर पद के 8 और पार्षद के लिए 95 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 20 वार्डों में 35 महिलाएं और 60 पुरुष उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मेयर के अलावा 20 वार्डों में 20 पार्षदों को चुना जाना है। बता दें कि मेयर के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया था, जबकि पार्षद पद के लिए 109 में से 14 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए थे। मेयर पद के लिए रेणू बाला, आशा वधवा, कोमल चंदेल, तुलसी, बेअंत कौर, शिक्षा, रानी कांबोज और राधा देवी अपना भाग्य आजमा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 राउंड में तय होगा सरताज कौन?
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि मतगणना के लिए डीएवी स्कूल के हाल में 14 मेज लगाई गई हैं। सभी पर काउंटिंग स्टाफ होगा। उनके पीछे सभी प्रत्याशियों का एक-एक एजेंट बैठेगा। एक वार्ड की मशीनें स्ट्रोंग रूम से बाहर लाकर उनसे उस वार्ड के सभी प्रत्याशियों के पक्ष के डाले गए वोटों की गिनती हो जाएगी। एक वार्ड की गिनती के बाद उसके एजेंट बाहर चले जाएंगे और उसके बाद दूसरे वार्ड के एजेंट अंदर बुलाए जाएंगे। मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे सभी 8 प्रत्याशियों के एजेंट अंत तक बैठे रहेंगे। वार्डों की गिनती के हिसाब से राउंड भी 20 होंगे। राउंड पूरे होते ही तय हो जाएगा कि शहर का सरताज कौन बनेगा।

डीएवी स्कूल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा परिणाम
गिनती पूरी होने के बाद हाल में बनी स्टेज पर रिटर्निंग अधिकारी पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे। वार्ड के सभी प्रत्याशियों और मेयर के पक्ष में डाले गए वोटो की संख्या के बारे में बताएंगे। मैदान में एक तरफ दो बड़ी एलईडी स्क्रीन पर भी रिजल्ट को देखा जा सकेगा। मंगलवार को आरओ ने काउंटिंग हॉल में मतगणना के लिए रखी मेजों पर स्टाफ को बिठाकर फिजिकल ट्रेनिंग दी। डीसी ने सभी तैयारियों का जायजा लिया। हाल के बाहर चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम के लिए बेरीकेटिंग की गई है। इस दौरान भारी पुलिस तैनात रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटा जा सके।


काउंटिंग स्टाफ को कराई रिहर्सल, पैन और पेंसिल भी अंदर ही मिलेंगे
करनाल। नगर निगम चुनाव की मतगणना को लेकर डीएवी स्कूल में की गई तैयारियों के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. आदित्य दहिया, रिटर्निंग अधिकारी और एडीसी शक्ति सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को काउंटिंग स्टाफ की रिहर्सल की गई। सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे। रिहर्सल से पूर्व उपायुक्त ने काउंटिंग अथवा मतों की गिनती करने वाले स्टाफ को जरूरी बातें बताई। उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मी अपने साथ कोई भी इलेक्ट्रानिक आइटम, पेंसिल छिलने वाला ब्लेड इत्यादि नहीं ला सकेगा। पेन-पेंसिल, रिजल्ट शीट, काउंटिंग टेबलों पर ही उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान, आरओ ने काउंटिंग हॉल में मतगणना के लिए रखी गई मेजों पर स्टाफ को बैठाकर फिजिकल ट्रेनिंग दी। ट्रेनिंग से पूर्व उपायुक्त ने सभी तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed