फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बाइक चोरी के तीन गिरोहों के सात सदस्यों को किया काबू, चोरी की 14 बाइक व एक एक्टिवा की बरामद

बाइक चोरी के तीन गिरोहों के सात सदस्यों को किया काबू, चोरी की 14 बाइक व एक एक्टिवा की बरामद

Tue, 21 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बाइक चोरी के तीन गिरोहों के सात सदस्यों को किया काबू,  चोरी की 14 बाइक व एक एक्टिवा की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट टीम ने बाइक चोरी के तीन गिरोहों का खुलासा किया है। इन गिरोहों के सात आरोपियों से पुलिस ने चोरी की 14 बाइक व एक एक्टिवा बरामद की है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेेश कर जेल भेज दिया है। सीआईए-1 इंचार्ज विरेंद्र सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को एंटी ऑटो थेफ्ट टीम के इंचार्ज रोहताश सिंह व उसकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर आरोपी विक्रम वासी फफड़ाना को चोरी की बाइक के साथ मेरठ रोड करनाल से गिरफ्तार किया व एक अन्य टीम ने रजत व जोगिंद्र वासी सांभली जिला करनाल को काछवा से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। 18 अगस्त को तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी विक्रम से पूछताछ के बाद उसी दिन पुलिस ने बल्ला निवासी विक्रम को चोरी की बाइक खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इससे अलग दूसरी टीम ने आरोपी अनूप और बलराज वासी बल्ला को चोरी की बाइक के साथ गांव मूनक से गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। अगले दिन 19 अगस्त को टीम ने आरोपी संदीप उर्फ सौका वासी फफड़ाना थाना असंध को करनाल असंध रोड़ पर फफड़ाना मोड़ से चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया गया। जिससे पूछताछ पर एक ओर चोरी की बाइक बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा सातों आरोपियों के कब्जा से 15 दोपहिया वाहन बरामद किए गए। आरोपियों से बरामद 13 बाइकों में से तीन बाइक थाना शहर करनाल क्षेत्र से, 7 थाना सिविल लाईन करनाल के क्षेत्र से व 2 थाना सदर करनाल क्षेत्र से व एक बाइक थाना निसिंग क्षेत्र से चोरी की गई थी। सीआईए-1 इंचार्ज विरेंद्र ने बताया कि इनमें से 6 आरोपी तीन अलग-अलग गैंगों के हैं, जो एक-दूसरे के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed