{"_id":"5aa8153a4f1c1bc1758b5541","slug":"191520964922-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के सामने नहर में हवन की राख बहाते समय मां का फिसला पांव, तीन पुलिस कर्मचारियों ने छलांग लगाकर निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के सामने नहर में हवन की राख बहाते समय मां का फिसला पांव, तीन पुलिस कर्मचारियों ने छलांग लगाकर निकाला शव
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे के सामने नहर में हवन की राख बहाते समय मां का फिसला पांव, तीन पुलिस कर्मचारियों ने छलांग लगाकर निकाला शव
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
कुंजपुरा रोड पर नेवल नहर पुल के समीप नहर में हवन की राख बहाते समय एक मां बेटे के सामने ही नहर में बह गई। बेटे ने शोर मचाया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुंजपुरा थाना पुलिस के तीन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नहर में छलांग लगा दी। लेकिन उस समय तक महिला की मौत हो चुकी थी। तीनों पुलिस कर्मचारियों ने लोगों की सहायता से रसुलपुर खुर्द के समीप नहर में महिला का शव बाहर निकाला। बता दें महिला अपने बेटे के साथ यमुनानगर अपनी ससुराल से मायके में एक्टीवा स्कूटी पर आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। कुंजपुरा थाना जांच अधिकारी एएसआई सुमेरचंद ने बताया कि यमुनानगर में भीम कॉलोनी वासी 48 वर्षीय सलोचना सुबह अपने बेटे संजू के साथ अपने मायके कुंजपुरा एक्टीवा स्कूटी पर सवार होकर आ रही थी। उसके पास हवन की राख भी थी। नेवल नहर पुल के समीप वह नहर में राख बहाने लगी तो उसका पांव फिसल गया और नहर में बह गई। उसके बेटे संजू ने जब देखा कि उसकी मां नहर में बह गई है तो उसने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वह ईएससी बलबीर व ड्राइवर बजिंद्र के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला को नहर में देखा तो तुरंत छलांग लगा दी। रसुलपुर खुर्द के समीप महिला का शव नहर से बाहर निकाला।