{"_id":"5a5115334f1c1b47198b542b","slug":"191515263283-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा को लेकर 11 से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा को लेकर 11 से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सफर को सुरक्षित बनाने के लिए हाइवे थाना प्रभारी गौरव पूनिया ने सड़क सुरक्षा संगठन के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। एसपी जेएस रंधावा के निर्देशानुसार हाइवे थाना प्रभारी ने गोष्ठी के माध्यम से आए दिन सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी 11 से 17 जनवरी 2018 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है। मीटिंग के दौरान सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गई। पूनिया ने बताया कि पुलिस कर्मचारी और आरएसओ संगठन के सदस्य मिलकर जागरूकता अभियान चलाएंगे, जिसके तहत करनाल के सभी स्कूलों में जाकर बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों की बसों की जांच की जाएगी और बसों के ड्राइवरों का आई चेकअप भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी और आरएसओ के सदस्य स्कूली बच्चों के साथ मिलकर शहरवासियों को जागरूक करने के लिए शहर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता रैलियां निकालेंगे। बैठक में सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।