फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सड्क हादसे में घायल ट्रक चालक को ओएसडी ने पहुंचाया अस्पताल

सड्क हादसे में घायल ट्रक चालक को ओएसडी ने पहुंचाया अस्पताल

Sat, 30 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
सड्क हादसे में घायल ट्रक चालक को ओएसडी ने पहुंचाया अस्पताल
सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक को ओएसडी ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
जीटी रोड स्थित तरावड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे चालक को ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने लोगों की मदद से बाहर निकाला और अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मुताबिक नीलोखेड़ी के अस्पताल में चालक का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को ओएसडी अमरेंद्र सिंह जनता दरबार के बाद शाम को चंडीगढ़ जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने जीटी रोड पर तरावड़ी के पास एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक देखा। ओएसडी अमरेंद्र तुरंत गाड़ी से उतरे और ड्राइवर के साथ व लोगों की मदद से चालक को ट्रक से निकाला, जिससे उसकी जान बच गई। उन्होंने ट्रक चालक से बात की तो उसने बताया कि उसका नाम मनोहर लाल उर्फ बंटी है। वह मोती नगर करनाल का रहने वाला है। ओएसडी ड्राइवर को अपनी कार में नीलोखेड़ी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed