फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   19 million embezzled, former sarpanch and secretary, karnal

पूर्व सरपंच और सचिव ने किया 19 लाख का गबन

Sat, 26 Mar 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 26 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
19 million embezzled, former sarpanch and secretary, karnal
गबन - फोटो : file
गांव रामपुरा के पूर्व सरपंच और पूर्व ग्राम सचिव द्वारा पंचायत के लाखों रुपये के धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में विभाग ने उपायुक्त से दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की स्वीकृति मांगी है। मिली जानकारी के अनुसार गांव रामपुरा में पूर्व सरपंच जसविन्द्र सिंह व सेवानिवृत्त ग्राम सचिव पर पंचायत के 19 लाख 11 हजार 624 रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इन दोनों ने मिलकर पंचायत की उक्त राशि को नकली कागजात के दम पर हड़प लिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नवनिर्वाचित सरपंच ने चार्ज लिया और कागजात की जांच कराई तो पता चला कि उपरोक्त राशि को न तो कैश इन हैंड दिखाया गया और न ही उसे बैंक में जमा कराया गया। बैंक के कागजात भी झूठे तैयार कर लिये गए। पंचायत के मौजूद सचिव की रिपोर्ट पर खंड विकास अधिकारी इन्द्री ने कड़ा संज्ञान लेते हुए तुरंत इस मामले में करनाल के उपायुक्त को पूर्व सरपंच व पूर्व ग्राम सचिव के खिलाफ केस दर्ज करने की स्वीकृति का निवेदन किया है।
विज्ञापन


ऐसे किया घोटाला
पूर्व सरपंच जसविन्द्र सिंह और सेवानिवृत्त ग्राम सचिव ने 2014 प्राप्त पटा राशि 19 लाख 11 हजार 622 रुपये को बैंक खाते में जमा नहीं करवाया। नकली बैंक पास बुक बनाकर पंचायत के रिकॉर्ड में दिखाई। वर्तमान ग्राम सचिव ने उक्त सूचना पर 14 मार्च 2016 को ओबीसी बैंक इंद्री एवं सेंट्रल बैंक भादसों से स्टेटमेंट निकलवाई तो उक्त राशि 2014 मई में बैंक में जमा नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
खंड विकास अधिकारी नरेंद्र ढुल ने बताया कि गांव रामपुरा में पूर्व सरपंच जसविन्द्र सिंह व सेवानिवृत्त ग्राम सचिव पर पंचायत के 19 लाख 11 हजार 624 रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस बारे में करनाल के उपायुक्त को पूर्व सरपंच व पूर्व ग्राम सचिव के खिलाफ केस दर्ज करने की स्वीकृति का निवेदन किया है। जैसे ही वहां से रिपोर्ट आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed